home page

Chanakya Niti : प्यार में कभी असफल नहीं होते ऐसे लोग

Chanakya Niti For Love : प्रेम के बारें में आचार्य चाणक्य ने कई खास बातें बताई है। आज के समय में प्यार और ब्रेकअप होना एक आम बात हो गई है। आपके आसपास कोई न कोई ऐसा होगा जरुर जिसका ब्रेकअप जरुर हुआ होगा। प्यार मानो अब बच्चों का खेल हो गया हो। आज के युग में प्यार -समर्पण नाम की कोई भी चीज नहीं रह गई है। आपने ऐसे बहुत ही कम लोगों को देखा होगा जिसका कई सालों साथ रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे हो। अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य (chanakya niti) ने ऐसे लोगों के बारे में भी बताया है जो प्यार के मामले में कभी असफल नहीं होते है। 
 | 

HR Breaking News, Digital Desk : आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीति शास्त्र में व्यापार, प्यार, दांपत्य जीवन आदि से जुड़ी बातों पर चर्चा की है।  लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए चाणक्य ने नीति शास्त्र में कई नीतियां बताई हैं। आचार्य चाणक्य ने ऐसे व्यक्तियों के बारे में भी बताया है जो प्यार के मामले में कभी असफल नहीं होते।जानिए किस तरह के व्यक्ति प्रेम, विवाह आदि संबंधो में हमेशा सफल होते (chanakya niti in hindi) है।


चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में लव लाइफ (chanakya nti on love life) को बेहतर बनाने के लिए भी कई नीतियां बताई हैं। अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने ऐसे लोगों के बारे में भी बताया है जो प्यार के मामले में कभी असफल नहीं होते है। तो चलिए आज ऐसे लोगों के बारे में जानते है जो प्यार के मामले में कभी असफल नहीं होते हैं और अपने पार्टनर को भी खुश रखते है। 


सभी स्त्रियों का करें सम्मान 


आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति सभी महिलाओं का सम्मान करते है। सभी महिलाओं को अच्छी नजरों से देखते (look at women with good eyes) है और जो अपनी पत्नी, प्रेमिका और मां को हमेशा सम्मान देते हैं। ऐसे पुरुष कभी भी अपने जीवन मे असफलता प्राप्त नहीं करते है। आचार्य का मानना है कि ऐसे व्यक्ति प्रेम और रिश्तों के महत्व को बखूबी समझते है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है और प्रेम संबंध सफल रहता है। 


कभी अहंकार न करने वाले लोग 


आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार प्रेम संबंधों के बीच कभी भी अहंकार (There should never be any ego in love relationships) की जगह नहीं होनी चाहिए। प्रेम काफी सादगी का रूप हैं। यदि प्रेम के संबंध में अहंकार आ जाता है तो आप अपने पार्टनर को कम आंकने लगते हो। जिसके वजह से दूसरा पार्टनर खुद को कमजोर समझने लगता है। इसके वजह से रिश्तों में दूरी बढ़ जाती है।  


पार्टनर के साथ रहे ईमानदार 


चाणक्य नीति (chanakya niti) के अनुसार जो पुरुष पूरी तरह से ईमानदार होते है वो दूसरी महिलाओं पर नजर नहीं डालते है। ऐसा करने से कभी भी उनके रिश्ते पर आंच नहीं आती है। आचार्य का मानना है कि जो व्यक्ति अपने पार्टनर को खुश रखता है उनका रिश्ता सही ढंग से चलता है।


दोनों के सम्मान में बराबरी 


आचार्य चाणक्य की नीतियों (Acharya Chanakya's policies) के अनुसार जो पुरुष अपने पार्टनर को सम्मान की नजर से देखता है उनका रिश्ता कभी नहीं टूटता है। ऐसे लोगों को हर जगह सम्मान की प्राप्ति होती है। वहीं जो व्यक्ति प्यार में कभी धन, दौलत और घमंड नहीं दिखाता है उनका रिश्ता लंबा चलता है।