home page

Chanakya Niti : कमर से लग जाता है महिलाओं के स्वभाव का पता, वफादार महिला की ये होती है पहचान

Chanakya Niti : चाणक्य एक महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे। नीति शास्त्र (Chanakya Niti) में आचार्य चाणक्य ने लगभग हर क्षेत्र से संबंधित बातों का जिक्र किया है। इसमें रिलेशन, व्यापार और नौकरी से संबंधित कई बातों का उल्लेख मिलता है। चाणक्य (Acharya Chanakya) की इन बातों का पालन करके व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है।  इन बातों का पालन करके व्यक्ति बड़ी-बड़ी से समस्या का आसानी से हल निकाल सकते हैं।

 | 

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। चाणक्य के द्वारा लिखी गई चाणक्य नीति (Chanakya Niti Hindi) में जीवन से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। इनकी बताई गई बातें भले ही लोगों को कठोर लगती हैं लेकिन ये बातें (Chanakya Neeti) व्यक्ति को सही और गलत का भेद बताती हैं। 


आज भी आचार्य चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में होती है। आचार्य चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण से जुड़ी कई जरूरी बातें बताई हैं। चाणक्य नीति में जिक्र किया गया है किसी भी व्यक्ति की शारीरिक बनवाट से उसके बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। नीति शास्त्र में महिलाओं की कमर की शेप से उनकी पहचान बताई गई है। कमर की शेप देखकर आप ना सिर्फ महिलाओं के स्वभाव के बारे में जान सकते हैं बल्कि ये भी जान सकते हैं कि वो कितनी भाग्यशाली हैं। हर महिला की कमर की शेप अलग होती है और उनका स्वभाव भी अलग होता है तो आईये जानते हैं किस तरह की कमर वाली महिला का स्वभाव कैसा होता है।

वफादार महिला की ये होती है पहचान


चाणक्य नीति के अनुसार औरतों की कमर का आकार घड़े जैसा होता है उन्हें काफी संघर्षों के बाद ही सुख मिलता है। ऐसी स्त्री के  ऊपर दोहरी जिम्मेदारी होती है। ये महिलाएं घर संभालने के साथ-साथ नौकरी भी करती है। इन्हें खुद की मेहनत से ही सुख मिलता है। 
नीति शास्त्र (Chanakya Niti) में बताया गया है कि जिन महिलाओं की कमर दायीं ओर झुकी होती है ऐसी महिलाएं बहुत ही सुंदर और भाग्यवान संतान को जन्म देने वाली होती है। ऐसी औरतें अपने पति के प्रति वफादार होती हैं। इन्हें ससुराल में काफी मान सम्मान भी मिलता है। इस तरह की महिलाओं की सलाह लेकर कोई काम किया जाए तो वो काम भी सफल होता है।

 


पतली कमर वाली महिलाएं


चाणक्य नीति के मुताबिक पतली कमर वाली महिलाओं का स्वभाव सामाजिक होता है। ऐसी कमर वाली स्त्री राजसुख को भोगने वाली होती है। इन्हें सोशल लाइफ पसंद होती है।  लोग भी इनके साथ मेलजोल रखना अच्छा समझते हैं। इन महिलाओं को जीवन में संघर्ष नहीं देखना पड़ता। वहीं अगर किसी महिला की कमर मोटी है तो ऐसी महिलाओं को धन प्रिय होता है। ऐसी महिलाएं धन के बारे में कोई समझौता नहीं करती साथ ही पति के लिए भाग्यशाली भी होती है।

वफादार महिला की पहचान


नीति शास्त्र में बताया गया है महिलाओं के चेहरे का सबसे आकर्षक अंग होता है उनका होंठ।  होठों को देखकर किसी महिला के स्वभाव और उसके व्यक्तित्व के बारे में बताया जा सकता है। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार, जिनके होंठ पतले और लाल होते हैं, उन महिलाओं का स्वभाव अपने पति के प्रति अच्छा होता है। 
ये पति को बेहद प्यार करने वाली होती हैं। ऐसी महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी रहती है। इसके अलावा, जिन महिलाओं के होंठ मोटे और थोड़े डार्क होते हैं, उनका अक्सर अपने पति से बात-बात पर बहस होती रहती है, जिसके कारण अलग होने की संभावना भी बढ़ जाती है।


ठोड़ी पर डिम्पल


चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसी महिलाएं जिनकी ठोड़ी पर डिंपल पड़ता हो, वो काफी खुशमिजाज और वफादार होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने स्वभाव के अनुरूप दयालु भी होती हैं। इसके अलावा, जिन महिलाओं की ठोड़ी गोल होती है, उन्हें भाग्यवान माना जाता है। लंबी ठोड़ी वाली महिलाएं सांसारिक सुखों की ओर ज्यादा आकर्षित होती है।


इन महिलाओं को नहीं मिलता पति का सुख


चाणक्य नीति में बताया गया है कि कि जिन महिलाओं की आईब्रो व्यवस्थित और धनुष आकार वाली होती है, वो सुंदर, चरित्रवान और वह व्यवहार से काफी अच्छी होती हैं। इसके उलट जिनकी आईब्रो लंबी, मोटी या टूटी हुई होती है, वे स्त्रियां स्वभाव से सख्त होती है। जिन औरतों की नाक के ऊपर दोनों तरफ से आईब्रो मिलती है, उनकी  शादीशुदा जिंदगी कम खुशहाल बीतती है। इन्हें लंबे समय तक पति का सुख नहीं मिलता है।