Shamli Gorakhpur Expressway से इन 25 गांव की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगा प्रतिबंध
HR Breaking News (Expressway News) जहां एक ओर सरकार देशभर में कई नए एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है। अब सरकार शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे (Shamli-Gorakhpur Expressway) से ये 25 गांव जुड़ने वाले हैं। इसके साथ ही सरकार ने नए निर्माण और जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई गई है। खबर में जानिए की प्रदेश के इस एक्सप्रेसवे के साथ कौन से गांव जुड़ने वाले हैं।
नए निर्माण पर लगी रोक
यूपी (UP Expressway Updates) के बहराइच जिले में जो शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे बन रहा है, उसको लेकर प्रशासनिक प्रोसेस में तेजी आ गई है। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे-वे का एक हिस्सा महसी तहसील के कई गांवों से होकर प्रस्तावित किया गया है और इस प्रोजेक्ट के शुरुआती सर्वे के बाद प्रशासन की ओर से प्रभावित जमीनों की चिन्हांकन शुरू कर दिया गया है। वहीं, जिन जमीनों से एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। वहां पर अभी नए निर्माण और जमीन की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया है।
NHAI के प्रोजेक्ट एग्जिक्यूशन (Project Execution of NHAI) इकाई ने बहराइच की महसी तहसील के 25 गांवों से एक्सप्रेस-वे गुजरने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज के सर्वे के बाद इन गांवों की जमीन की लिस्ट एडीएम महसी और उप निबंधक कार्यालय को भेज दी गई है। अब उससे जुड़े विभाग और राजस्व टीमें इन जमीनों की जांच कर रहे हैं।
किन गांवो से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
इस प्रोजेक्ट (UP Expressway Projects) की जद में बहराइच की महसी तहसील के कई गांव शामिल होंगे। इन 25 गांवो में- पचदेवरी, अगरौरा दुबहा, कोटिया, पूरेबस्ती गड़रिया,खसहा मोहम्मदपुर, भकला गोपालपुर, पूरे दिलदार सिंह, जोत चांदपारा, मासाडीहा, महसी, बेल्हौरा, चन्दपयईया, बहोरिकपुर, कपूरपुर, उदवापुर बालासराय, लक्खा बौंडी, नरहर गोड़ा, बेहटा भया, जबदी, मोगलहा, जादौपुर, गजपतिपुर, चांदपारा और टेड़वा बसंतपुर समेत कुल 25 गांव को शामिल किया गया है। प्रस्तावित प्रोजेक्ट के अनुसार शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे का यह हिस्सा इन गांवो से तकरीबन 480.150 से लेकर 510.230 किलोमीटर के बीच करीब 30.080 किलोमीटर लंबाई में होकर गुजरने वाला है।
भूखंड की जांच के निर्देश जारी
जैसे ही इस प्रोजेक्ट का प्रारंभिक सर्वे (Initial survey of project) हो जाता है, उसके बाद NHAI की इकाई बहराइच की तरफ से जिलाधिकारी कार्यालय को लेटर भेजा गया है, उसके बाद प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए कि महसी तहसील के उपजिलाधिकारी और उप निबंधक कार्यालय को 25 गांवों की 1323 प्रभावित प्लॉट या भूखंड की जांच की जानी चाहिए।
जिलाधिकारी कार्यालय ने दिए निर्देश
जैसे ही इसकी पहली अधिसूचना जारी हुई है, उसके बाद प्रशासन की ओर से प्रभावित जमीनों पर रोक लगा दी गई हैं। जिलाधिकारी कार्यालय ने निर्देश (District Magistrate's instructions) दिए हैं कि जिन जमीनों से एक्सप्रेस-वे गुजर सकता है, वहां अभी कोई भवन निर्माण, जमीन के यूज में संशोधन और खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही भूमि उपयोग परिवर्तन में चेंजमेंट से जुड़े मामलों पर जब तक अगली सूचना नहीं आती है, तब तक रोक लगा दी गई है।
परियोजना के नक्शे में होंगे मामूली बदलाव
भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) अधिकारी का कहना है कि प्रारंभिक सर्वे के मुताबिक एक्सप्रेस-वे जहां से होकर के गुजरेगा , उस दायरे में तकरीबन 1323 खेत/प्लॉट आ रहे हैं। प्रशासन के अनुसार यह पहली अधिसूचना है। अभी तो इसके लिए कोई नोटिफकेशन नहीं आया है। राजस्व विभाग (revenue Department) और NHAI की टीमों की संयुक्त जांच रिपोर्ट जैसे ही मिलती है तो उसके बाद ही अंतिम नोटिफिकेशन जारी होगा। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान तकनीकी कारणों से परियोजना के नक्शे में मामूली बदलाव आ सकता है। एक बार रिपोर्ट फाइनल होते ही मुआवजे और अधिग्रहण का काम तेजी से शुरू होगा।
