DA Arrears : केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगा 18 महीने के बकाया डीए एरियर का पैसा, जानिये लेटेस्ट अपडेट
DA Arrears : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते के बकाया पर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह साफ हो गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को बकाया डीए का पैसा कब मिलेगा। 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर लेटेस्ट अपडेट ने सब बातें क्लीयर कर दी है। आइए जानते हैं बकाया डीए एरियर (Dearness Allowance) पर सरकार का ताजा रूख।
HR Breaking News (DA Arrears) : केंद्र सरकार की ओर से कोरोना में जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीने के लिए डीए (Dearness Allowance) और डीआर का भुगतान रोका गया था। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह बकाया डीए एरियर बहुत मायने रखता है। सरकार ने करोड़ों रुपये कर्मचारियों के रोक दिए थे।
कर्मचारियों की लगातार इसे जारी करने को लेकर मांग तेज होती जा रही है। सरकार कर्मचारियों के बकाया भत्ते (DA Arrears) के भुगतान पर फैसला करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को 2 लाख रुपये तक का लाभ होगा। आइए जानते हैं बकाया डीए एरियर पर सरकार की ओर से क्या अपडेट आया है।
इस कारण कर्मचारियों को नहीं मिला था 18 माह का डीए
कोरोना के दौरान देश पर आर्थिक संकट चल रहा था। इस दौरान केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाला डीए और डीआर (DA Arrears update) सरकार ने रोक दिया था। सरकार ने इस पैसे को कल्याणकारी योजनाओं में खर्च किया था। कर्मचारियों को 18 महीने का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) नहीं मिला था।
एक करोड़ 15 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
सरकार अगर जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीने के लिए बकाया डीए (DA Arrears) और डीआर का भुगतान करती है तो देश के 1 करोड़ 15 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। देश में 50 लाख के करीब सेवारत और 65 लाख के करीब सेवानिवृत्त कर्मचारी है। इसके भुगतान की मांग कर्मचारी लगातार कर रहे हैं।
पीएम मोदी को लिखा पत्र
कर्मचारी वर्गों की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को बकाया डीए एरियर (DA Arrears) को जारी करने के लिए पत्र लिखा गया है। जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी फॉर सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉयीज (NC-JCM for Central Government Employees) की नेशनल काउंसिल के सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने पीए मोदी को पत्र लिखकर कर्मचारियों और पेंशनर्स को 18 महीने का डीए और डीआर देने का आग्रह किया है।
वित्त मंत्री को भी लिखा पत्र
जेसीएम के शिव गोपाल मिश्रा से पहले भारतीय प्रतीक्षा मजदूर संघ के महासचिव मुकेश सिंह ने भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम को पत्र लिखा है। उन्होंने भी केंद्र सरकार से 18 महीने का रुका हुआ बकाया डीए एरियर (DA Arrears) जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि महामारी के प्रभाव से उबरना और देश की वित्तीय स्थिति में सुधार देखना उत्साहजनक है। ऐसे में कर्मचारियों को बकाया का भुगतान किया जाना चाहिए।
कर्मचारियों को मिलेगा यह लाभ
अगर केंद्र सरकार कर्मचारियों की मांग को मानकर उनके बकाया भत्ते का भुगतान करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को दो लाख रुपये तक का फायदा होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये तक मिल सकता है।
वहीं, लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये तक बकाया डीए एरियर (DA Arrears) मिल सकता है। लेवल-14 के कर्मचारियों को बकाया डीए एरियर के रूप में 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक मिलने की उम्मीद है।
लोकसभा में आया लिखित जवाब
बकाया डीए एरियर (DA Arrears) का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए लोकसभा से अपडेट आया है। कर्मचारियों को इस जवाब के बाद लगता है कि यह बकाया डीए कर्मचारियों को किसी दिन नहीं मिलने वाला है। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जवाब दिया कि कोरोना महामारी से वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक असर हुआ था। ऐसी स्थिति में डीए/डीआर का बकाया देना व्यावहारिक नहीं है। इस से स्पष्ट हो रहा है कि कर्मचारियों को बकाया डीए एरियर नहीं मिलने वाला है।
