DA Hike : 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को झटका, 2 फीसदी भी नहीं बढ़ेगा महंगाई भत्ता
DA Hike Latest Update : केंद्र सरकार द्वारा साल में दो बार डीए को बढ़ाया जाता है। हाल ही में सरकार ने देशभर के करोड़ों कर्मचारियों के लिए अपडेट जारी किया है। जारी किये गए अपडेट की वजह से देशभर के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारयों (Update for govt. employees) को तगड़ा झटका लगा है। जारी किये गए अपडेट में बताया गया है कि कर्मचारियों के डीए में सिर्फ 2 प्रतिशत की ही बढ़ौतरी होने वाली है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

HR Breaking News (DA Hike Update)। सरकार ने जनवरी में डीए और पेंशनभोगियों के डीआर में 2 फीसदी की बढ़ौतरी कर दी है। इसकी वजह से अब डीए बढ़कर 55 फीसदी हो गया। ऐसे में अब कर्मचारियों को जुलाई में होने वाली डीए बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार है।
जारी किये गए अपडेट के मुताबिक इस बार कर्मचारियों के डीए (DA hike latest news) में सिर्फ 2 प्रतिशत से भी कम की बढ़ौतरी होने वाली है, जोकि कर्मचारियों की मुश्किल को बढ़ाने वाली बात है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से डीए से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
इतने कर्मचारियों को होगा लाभ
केंद्र सरकार ने पिछले महीने लगभग 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 2 फीसदी तक की बढ़ौतरी (DA hike) कर दी है। इसके बाद इसे 55 फीसदी करने की घोषणा कर दी गई थी। केंद्र के इस फैसले के बाद कई राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों का डीए में बढ़ौतरी करनी शुरू कर दी है। यह 2 फीसदी डीए बढ़ौतरी (Da Hike news) पिछले 78 महीनों में सबसे कम रही थी।
हालांकि अब इस कैलेंडर वर्ष 2025 के पहले तीन महीनों में महंगाई (Inflation hike) में और गिरावट से पता चलता है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 2 फीसदी से कम या शून्य डीए बढ़ौतरी देखने को मिलने वाली है। वहीं ये भी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार डीए में कोई बढ़ौतरी ही न हो।
पेंशनभोगियों पर भी पड़ेगा प्रभाव
इसकी वजह से करोड़ों केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (Update for pensioners) को और निराशा होने वाली है। जुलाई-दिसंबर 2025 चक्र में अपने महंगाई भत्ते में और भी ज्यादा बढ़ौतरी होने की संभावना जताई जा रही हैं।
तकनीकी रूप से ये 7वें वेतन आयोग में अंतिम डीए (DA hike in July) संशोधन होने वाला है। जोकि इस साल 31 दिसंबर को अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा करेगा।
केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किलें
अगर ऐसा ही होता है तो जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ते में अच्छी खासी बढ़ौतरी होने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों (Update for govt. employess) और पेंशनभोगियों को निराशा का सामना करना पड़ेगा।
फिलहाल जनवरी और फरवरी के अंक सामने आ गए है। जिसके बाद अंक 143.0 पर पहुंच गया है, हालांकि, मार्च, अप्रैल, मई और जून (AICPI latest DATA) के आंकड़े आने बाकी हैं, इसके बाद तय होगा कि जुलाई 2025 से DA कितना बढ़ेगा।
जुलाई में इतना बढ़ेगा डीए
दरअसल मार्च में केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते और राहत में 2 फीसदी की बढ़ौतरी कर दी है। इसके बाद DA 55 फीसदी तक कर दिया गया था। हालांकि यह बढ़ौतरी (DA hike in july) 78 महीनों में सबसे कम बढ़ौतरी रहने वाली है। क्योंकि अब तक DA में 3 से 4 फीसदी की बढ़ौतरी की जा रही है। अब अगला DA जुलाई 2025 से बढ़ेगा जो जनवरी से जून 2025 तक के आंकड़ों पर ही निर्भर करने वाला है।
जनवरी 2025 में AICPI सूचकांक 143.2 था लेकिन फरवरी में AICPI-IW 0.4 अंक गिरकर 142.8 पर आ गया, हालांकि मार्च में यह 2 अंक बढ़कर 143.0 पर पहुंच गया है।
मार्च में इतना रहा एआईसीपीआई इंडेक्स
मार्च 2025 में CPI आधारित खुदरा महंगाई दर 5 साल के निचले स्तर 3.34 फीसदी तक पहुंच गई है। जबकि फरवरी में ये 3.61 फीसदी तक कर दी गई थी। अगर यह ट्रेंड जारी रहता है और अगले 3 महीनों में AICPI अंक (AICPI Index) बढ़ते हैं, तो 3 फीसदी की उम्मीद लगाई जा सकती है। हालांकि अगर इन अंकों में गिरावट आती है तो अगली बार हमें 2 फीसदी से कम DA बढ़ौतरी देखने को मिलने वाली है।