DA Hike August : कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फिसदी का इजाफा, इतनी बढ़कर मिलेगी सैलरी
DA Hike August :कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों की सैलरी में सबसे जरूरी हिस्सा महंगाई भत्ता है। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा हो रहा है। चार फीसदी इजाफा होने से सैलरी में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। इसको लेकर अपडेट आंकड़े सामने आ गए हैं।
HR Breaking News (DA Hike Update) सरकार की ओर से महंगाई भत्ते पर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। 5 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े पहले ही आ चुके थे, अब जून के आंकड़े भी आ चुके हैं।
इससे महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी होना कंफर्म हो गया है। 4% की बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा।
1 करोड़ कर्मचारियों को होगा फायदा
महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी से देश के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ होगा। फिलहाल देश में 68 लाख के करीब कार्यरत और 52 लाख के करीब पेंशन धारक कर्मचारी (employees DA Hike) हैं।
कुल मिलाकर एक करोड़ 20 लाख कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से लाभान्वित होंगे। सरकार कर्मचारियों के लिए जल्द ही इसकी घोषणा कर देगी।
दो बार संशोधित होता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते की संशोधन (DA revision) की बात करें तो हर साल दो बार महंगाई भत्ते को संशोधित किया जाता है। पहला संशोधन जनवरी और दूसरा संशोधन जुलाई में लागू होता है।
आमतौर पर महंगाई भत्ते (DA Update) के इजाफे का ऐलान दो-तीन महीने की देरी से किया जाता है। देरी वाले समय के बदले में कर्मचारियों को एरियर दिया जाता है।
पिछली बार हाथ लगी थी निराशा
इस साल का यह दूसरा महंगाई भत्ता (DA Hike latest update) संशोधित होना है। पहले संशोधन में कर्मचारियों के हाथ निराशा लगी थी। पहले संशोधन में कर्मचारियों की सैलरी में मात्र 360 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। 2% ही महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था।
अब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दोगुनी बढ़ोतरी होने जा रही है। अप्रैल में 2% इजाफा का ऐलान सरकार की ओर से किया गया था। बता दें कि कार्यरत कर्मचारियों को डीए और सेवानिवृत कर्मचारियों को महंगाई राहत यानी डीआर दिया जाता है।
इस प्रकार से होता है संशोधन
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संशोधन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। यह आंकड़े श्रम मंत्रालय के श्रम ब्यूरो की ओर से जारी किए जाते हैं। इसमें देश के 88 औद्योगिक केंद्रों और 317 बाजारों से रिटेल कीमतों को इकट्ठा किया जाता है।
कीमत बढ़ी है या कम हुई है। इन्हीं से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला होता है। मार्च 2025 में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का अंक 143 पर था, जो अब बढ़कर 144 पर पहुंच चुका है। जून के आंकड़े आने पर इस बढ़ोतरी का ऐलान हो जाएगा। सातवें वेतन आयोग के तहत इसका फार्मूला बनाया गया है। जिसके आधार पर कैलकुलेशन की जाएगी।
4% की बढ़ोतरी से सैलरी में होगा इतना इजाफा
कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike) में अगर 4% महंगाई भत्ता बढ़ा दिया जाता है तो अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹50000 है तो उसकी सैलरी में सीधे-सीधे प्रति महीना 2000 रुपये बढ़ जाएंगे।
सालाना बढ़ोतरी 24000 तक पहुंच जाएगी। हालांकि मई 2025 में आए आंकड़ों के अनुसार महंगाई के नए रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक गिरावट देखने को मिल रही है।
दिख रही है गिरावट
सीपीआई एएल (CPI AL) और सीपीआईआरएल (CPI RL) दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि फिर भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ही अनुमान लगाया जा रहा है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स ग्रामीण मजदूर और एग्रीकल्चर लेबर के हिसाब से निकाला जाता है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पूरी तरह इसी डाटा पर निर्भर नहीं करती है। उसको अन्य फैक्टर इफेक्ट करते हैं। इससे मोटा-मोटा अनुमान लगाया जाता है।
