home page

DA Hike : 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, 1 जुलाई से 58% होगा महंगाई भत्ता, इतनी बढ़ेगी सैलरी

DA Hike :केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिलहाल एक बड़ा हिस्सा महंगाई भत्ते का है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों को समय के अनुसार वास्तविक सैलरी की मांग को पूरा करता है। इन दिनों महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत चल रहा है जोकि जुलाई 2025 से 58 प्रतिशत होने वाला है। इसको लेकर आंकड़े सामने आए हैं।

 | 
DA Hike : 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, 1 जुलाई से 58% होगा महंगाई भत्ता, इतनी बढ़ेगी सैलरी

HR Breaking News (DA Hike 2025) देश के करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार की ओर से जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

 

 

इसको लेकर आंकड़े सामने आ गए हैं। सरकार की ओर से जुलाई से दिसंबर 2025 तक का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 3 प्रतिशत बढ़ सकता है। 


3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने के आंकड़े
 

फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 55% डीए मिल रहा है। यह महंगाई भत्ता (DA Hike) जनवरी 2025 से लागू है। अब 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी को लेकर आंकड़े आ रहे हैं। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 58% हो जाएगा।

कब होगा इसका एलान
 

केंद्र सरकार की ओर से हर साल महंगाई भत्ते (DA Hike) को दो बार संशोधित किया जाता है। जनवरी से लागू होने वाला महंगाई भत्ता होली के पास और जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते का दिवाली के पास एलान किया जाता है। इस बार भी सरकार अक्तूबर में इसका एलान कर सकती है। 

महंगाई भत्ता होता क्या है
 

महंगाई भत्ता (DA Hike) एक अतिरिक्त पैसा है। यह पैसा सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया जाता है। कर्मचारी इससे महंगाई से होने वाले असर को कम करते हैं। यह कर्मचारियों को उनकी वास्तविक सैलरी दिलाने का काम करता है। 


कैसे तय किया जाता है महंगाई भत्ता 
 

महंगाई भत्ता ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह इंडेक्स बताता है कि आम लोगों के जीवन यापन की लागत कितनी बढ़ रही है। इसी के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होती हे। 

यह है महंगाई भत्ते का फॉर्मूला
महंगाई भत्ता (%) = [(एआईसीपीआई औसत – 261.42) ÷ 261.42] × 100

 

जुलाई 2025 के लिए सुखद हैं ये आंकड़े
 

मार्च में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 143.0 रहा है। यह पिछले कुछ महीनों की गिरावट के बाद स्थिरता दिखा रहा है। जनवरी में यह आंकड़ा 143.2 दर्ज किया गया था। मार्च में महंगाई दर 2.95% रही थी। जोकि फरवरी से थोड़ी ज्यादा है। इस बढ़ौतरी को 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए सुखद माना जा रहा है।

कितना बढ़ सकता है जुलाई 2025 में महंगाई भत्ता
 

अब तक के आंकड़ों के औसत के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ता 58% तक जा सकता है। महंगाई भत्ता इस बात पर निर्भर करेगा कि अप्रैल, मई और जून के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े कैसे रहते हैं।