DA Hike : क्या होली से पहले हो सकती है डीए में बढ़ोतरी, जानें कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट
DA Hike : होली का त्योहार करीब आते ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस बार भी सभी का ध्यान महंगाई भत्ते (DA Hike 2026) में बढ़ोतरी की तरफ है। सवाल यह है कि क्या सरकार होली से पहले डीए बढ़ा देगी। आइए जानते है नीचे खबर में पिछले ट्रेंड और इस बार संभावित अपडेट, जो कर्मचारियों के लिए खास हो सकता है-
HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike in 2026 Update) होली का त्योहार नजदीक आते ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी सभी को महंगाई भत्ते (DA Hike 2026) में बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार है। आमतौर पर सरकार साल में दो बार-होली और दिवाली के आसपास-डीए बढ़ाकर कर्मचारियों को राहत देती है।
इस साल 4 मार्च को होली है, ऐसे में यह चर्चा तेज है कि क्या सरकार त्योहार से पहले ही कर्मचारियों को राहत देगी या फिर उन्हें कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (Dearness Allowance Hike) की तारीख को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड और उपलब्ध आंकड़े इस बार भी सस्पेंस बनाए हुए हैं।
आइए देखते हैं कि पिछले 5 सालों में डीए रिवीजन का ट्रेंड कैसा रहा है, इस बार डीए में कितनी बढ़ोतरी संभव है और सरकार इसका आधिकारिक ऐलान कब कर सकती है। साथ ही यह भी जानेंगे कि डीए बढ़ने से आपकी बेसिक सैलरी में कितना इजाफा (How much will your basic salary increase due to increase in DA?) हो सकता है।
महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की है संभावना-
फिलहाल सरकारी कर्मचारियों (government employees) और पेंशनर्स को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Hike Latest Update) मिल रहा है, जो जुलाई 2025 से प्रभावी है। अब सभी की निगाहें जनवरी 2026 से लागू होने वाली अगली डीए बढ़ोतरी पर टिकी हुई हैं। लेबर ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2025 में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) 148.2 दर्ज किया गया है।
इन आंकड़ों को देखते हुए जानकारों का मानना है कि इस बार सरकार महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे कर्मचारियों (employees update) और पेंशनर्स को कुछ राहत मिल सकती है।
क्या होली से पहले ऐलान होगा? आंकड़ों से जानें संकेत-
इस साल होली 4 मार्च को है, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च के पहले सप्ताह में कैबिनेट (cabinet) इसे मंजूरी दे सकती है। लेकिन पिछले 5 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो तस्वीर कुछ अलग दिखती है। जब होली मार्च की शुरुआत में आई है, तो सरकार ने अक्सर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Update) का ऐलान त्योहार के बाद ही किया है।
उदाहरण के तौर पर, साल 2025 में होली 14 मार्च को थी, लेकिन डीए बढ़ोतरी का ऐलान 28 मार्च को किया गया। वहीं, 2024 में होली 25 मार्च को थी और उस साल ऐलान 7 मार्च को ही हो गया था। इसलिए इस बार भी निश्चित तौर पर कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners update) की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं।
आपकी सैलरी पर कितना पड़ेगा असर, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी-
महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Hike) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का सीधा असर आपकी महीने की टेक-होम सैलरी पर पड़ेगा।
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो उसे अभी 58 फीसदी के हिसाब से 29,000 रुपये डीए मिलता है। डीए के 60 फीसदी होते ही यह राशि बढ़कर 30,000 रुपये हो जाएगी, यानी हर महीने सीधे 1,000 रुपये का फायदा होगा।
इसी तरह जिनकी बेसिक सैलरी (employees basic salary) 1 लाख रुपये है, उन्हें हर महीने 2,000 रुपये ज्यादा मिलेंगे। यह छोटी सी लगने वाली रकम साल भर के हिसाब से एक अच्छी बचत साबित होती है।
7वें वेतन आयोग के बाद पहली बड़ी बढ़ोतरी-
यह जनवरी-जून 2026 का डीए रिवीजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 7वें वेतन आयोग के कार्यकाल के बाद की पहली बढ़ोतरी है। हालांकि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) ने अपना काम शुरू कर दिया है और इसकी रिपोर्ट मार्च-अप्रैल 2026 तक आने की संभावना है, लेकिन इसे लागू होने में अभी समय लग सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आठवें वेतन आयोग के अनुसार बढ़ी हुई सैलरी (Increased salary as per 8th Pay Commission) कर्मचारियों को साल 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत तक मिल सकती है। तब तक महंगाई से राहत पाने के लिए यह डीए रिवीज़न ही कर्मचारियों और पेंशनर्स का सबसे बड़ा सहारा बने रहेंगे।
