home page

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी चिंता, 1.2 करोड़ कर्मियों को लगेगा महंगाई भत्ते पर झटका

DA Hike Updates : केंद्रीय कर्मचारियों को साल में दो बार महंगाई भत्ता दिया जाता है। अब मार्च 2025 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत का इजाफा किया गया था लेकिन अब जूलाई 2025 के महंगाई भत्ते को लेकर कर्मचारियों की उम्मीदें बनी हुई थी। अब इसी बीच हाल ही में आए अपडेट  के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जूलाई के महंगाई भत्ते (DA Hike Updates) में बंपर बढ़ोतरी की उम्मीद न के बराबर है।

 | 
DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी चिंता, 1.2 करोड़ कर्मियों को लगेगा महंगाई भत्ते पर झटका

HR Breaking News (DA Hike) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जनवरी और जुलाई 2025 में महंगाई भत्ता दिया जाता है। अब जनवरी में महंगाई भत्ता अनाउंस करने के बाद अब दूसरी बार डीए का  ऐलान सितंबर से अक्टूबर के बीच होगा। हालांकि ये जूलाई से लागू हुआ माना जाएगा।

लेकिन इस बार अपडेट के मुताबिक महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बंपर बढ़ौतरी की उम्मीद नहीं दिख रही है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं कि जूलाई में कर्मचारियों को कितना डीए दिया जा सकता है।

क्या कहते हैं महंगाई के CPI आंकड़े 
 

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (Consumer Price Index) के आंकड़ों के आधार पर कर्मचारियों के डीए को तय किया जाता है, लेकिन अब मई में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (Consumer Price Index) के आंकड़े डीए में बढ़ोतरी के लिहाज से कम दिख रहे हैं। भले ही इससे डीए कम हो सकता है, लेकि इससे घरेलू खर्च जरूर घटेगा।

आंकड़ों पर गौर करें तो मई में CPI आंकड़े घटकर 2.82 प्रतिशत पर आ गया है, जो अप्रैल में 3.16 प्रतिशत पर था। देखा जाए तो यह छह साल के सबसे कम स्तर पर आ गया है। इससे पहले फरवरी 2019 में CPI rate 2.57  प्रतिशत था, जिससे कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।

किन चीजों के दाम में आई गिरावट
 

जानकारी के मुताबिक CPI में गिरावट इसलिए आ रही है, क्योंकि खाद्य मुद्रास्फीति की दर कम है। यानी कि दाल, सब्जी, फल, अनाज, अंडे और घरेलू सामान की कीमतों में भी गिरावट आई हैं।

महंगाई की गणना करने वाले एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष का कहना है कि रिटेल इंफ्लेशन का सीधा संबंध सरकारी कर्मचारियों के  डीए  (Central Government Employees Dearness Allowance )से  है। बता दें  कि रिटेल इंफ्लेशन जितना नीचे जाएगा, उतना ही महंगाई भत्ते पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

AICPI के प्वाइंट में कितना हुआ सुधार
 

एक्सपर्ट का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक गुड न्यूज है। गुड न्यूज यह है कि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index ) में पहले के महीनों के मुकाबले अप्रैल में काफी सुधार हुआ है। इन आंकड़ों के हिसाब से कुछ हद तक महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत तक इजाफे की उम्मीद जगी है।

कितना मिल रहा कर्मचारियों को डीए
 

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को जो महंगाई भत्ता (DA Hike Updates)दिया जाता है, वह बेसिक सैलरी का प्रतिशत होता है। केंद्रीय कर्मचारियों की इस महंगाई के जमाने में परचेजिंग पावर को बनाए रखने के लिए सरकार महंगाई भत्ता देती है।

अभी वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Of Central Government Employees)55 प्रतिशत है। अब जूलाई के महंगाई भत्ते का अनाउंसमेंट सरकार दीवाली के आस-पास करती है।