DA Hike : महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत इजाफा! लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ
DA Hike : हाल ही में सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी का लाभ प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। बढ़े हुए भत्ते के साथ ही जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर भी दिया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की जेब में सीधा फायदा होगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike) एमपी में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है। राज्य कैबिनेट महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। होली के मौके पर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया था। कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में इस प्रस्ताव पर हरी झंडी मिलने की संभावना है, साथ ही बैठक में करीब एक दर्जन अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
इस बैठक में प्रदेश के कल्याण से जुड़े 12 से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सिंचाई से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा सड़क विस्तार और स्कूली शिक्षा (school education) से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।
महंगाई भत्ते के प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी-
कैबिनेट की बैठक में कई अन्य विकास कार्यों को भी तेजी मिल सकती है। खास बात यह है कि यह बैठक प्रदेश के सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। बैठक में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) देने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की संभावना है।
बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने होली के मौके पर कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस घोषणा के अनुसार प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही राज्य सरकार के कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स इसे औपचारिक रूप से प्राप्त कर पाएंगे।
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) ने होली से पहले 12 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाने की बड़ी खुशखबरी दी थी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि होली के शुभ अवसर पर शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है।
सीएम मोहन यादव ने बताया कि सभी शासकीय कर्मचारियों (government employees) को भारत सरकार के समान अप्रैल 2026 (पेड इन मई) के वेतन में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। भत्ता बढ़ाने के साथ ही उन्होंने एरियर के संबंध में भी अहम ऐलान किया। सीएम के अनुसार, जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर (arrear) मई 2026 से शुरू होकर 6 समान किस्तों में दिया जाएगा।
