DA Hike : इस दिन तक 70 प्रतिशत हो जाएगा महंगाई भत्ता, कर्मचारियों को होगा तगड़ा लाभ
DA Hike : केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में लगातार बढ़ोतरी की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ महीनों में DA 70 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। इससे कर्मचारियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा और उनकी इन-हैंड सैलरी में बढ़ोतरी का लाभ भी मिलेगा... इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike) देशभर के केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। भले ही आयोग की रिपोर्ट और इसके लागू होने में अभी वक्त है, लेकिन इससे जुड़े सवाल हर दिन कर्मचारियों के मन में बने रहते हैं। खासतौर पर DA यानी महंगाई भत्ते को लेकर चिंता ज्यादा है।
महंगाई से राहत के लिए मिलने वाला DA, 5वें और 6वें वेतन आयोग की तुलना में 7वें वेतन आयोग (CPC) के दौरान काफी धीमी रफ्तार से बढ़ा है। माना जा रहा है कि इसका सीधा असर 8वें वेतन आयोग के तहत मिलने वाली वास्तविक सैलरी बढ़ोतरी पर पड़ सकता है।
आठवें वेतन आयोग (8th pay commission news) का गठन नवंबर 2025 में किया गया था और इसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। उम्मीद है कि रिपोर्ट 2027 के मध्य से पहले सामने नहीं आएगी। इस दौरान DA में कम से कम तीन बार बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आठवें वेतन आयोग लागू होने तक कुल DA लगभग 70% तक पहुंच सकता है।
पिछले वेतन आयोगों में DA कैसे बढ़ा, समझें पूरा गणित-
जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, तो DA (कर्मचारियों के लिए) और DR (पेंशनभोगियों के लिए) को घटाकर शून्य (0) कर दिया जाता है।
- पांचवां वेतन आयोग (1996-2006): इसके अंत में DA 74% बढ़ा था।
- छठा वेतन आयोग (2006-2016): इसके अंत तक DA मूल वेतन (Basic Pay) का 125% तक पहुंच गया था।
- सातवां वेतन आयोग (वर्तमान): वर्तमान में DA मूल वेतन का 58% है. मार्च में होने वाले संशोधन के बाद इसके 60% होने की उम्मीद है।
धीमे बढ़ता DA: क्या 8वें वेतन आयोग में होगी बड़ी सैलरी बढ़ोतरी-
नया वेतन आयोग लागू होने पर जब DA को शून्य मान लिया जाता है, तब सैलरी बढ़ोतरी ‘फिटमेंट फैक्टर’ (Fitment Factor) के आधार पर की जाती है। इसे 2016 के उदाहरण से समझा जा सकता है। 7वें वेतन आयोग में सरकार ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी (minimum basic salary) 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई। लेकिन DA को शून्य मानने के बाद कर्मचारियों की वास्तविक इन-हैंड सैलरी में बढ़ोतरी (Increase in actual in-hand salary of employees) सिर्फ 14.3% ही हुई।
अब सवाल यह उठता है कि आठवें वेतन आयोग (8th pay commission update) में क्या होगा। वर्तमान में DA लगभग 58–60% है, जो पिछले आयोगों (लगभग 125%) की तुलना में काफी कम है। इसका मतलब यह है कि जब 8वें वेतन आयोग में इसे बेसिक सैलरी में शामिल किया जाएगा, तो कर्मचारियों की वास्तविक सैलरी में बढ़ोतरी (Effective Wage Hike) पिछले आयोगों की तुलना में काफी अधिक और असरदार होगी।
इसलिए कहा जा रहा है कि कम DA होने का फायदा यह होगा कि नया वेतन आयोग लागू होने पर बेसिक पे में इजाफा (Increase in basic pay) सीधे कर्मचारियों की जेब में आने वाली कुल सैलरी को काफी बढ़ा देगा।
