home page

DA Hike : इस दिन फाइनल हो जाएगा महंगाई भत्ता, जानें कितनी हो सकती है बढ़ोतरी

DA Hike : केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) की फाइनल घोषणा करने वाली है। पिछले आंकड़ों और बाजार रुझानों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार डीए में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे वर्तमान 58% डीए बढ़कर इतना हो जाएगा... लेकिन अंतिम पुष्टि कैबिनेट की घोषणा के बाद ही होगी-

 | 
DA Hike : इस दिन फाइनल हो जाएगा महंगाई भत्ता, जानें कितनी हो सकती है बढ़ोतरी

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike 2026) होली का त्योहार बीत चुका है, लेकिन केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें अभी भी सरकार पर टिकी हैं। महंगाई के इस दौर में अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए कर्मचारी महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों महंगाई राहत (DR) की आधिकारिक घोषणा का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।


 

 इस बार की उम्मीद क्या हैं- 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के पिछले 12 महीनों के औसत आंकड़ों के विश्लेषण से अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2026 से डीए में 2% की बढ़ोतरी हो सकती है। इस वृद्धि के बाद मौजूदा डीए (DA Hike update) 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। हालांकि, अंतिम पुष्टि केवल कैबिनेट की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

2021-2025 में डीए का ऐतिहासिक रुझान-

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि केंद्र सरकार (central government) द्वारा महंगाई भत्ता (DA) की घोषणाओं और त्योहारों के बीच एक खास पैटर्न रहा है। आम तौर पर, साल की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) का ऐलान दिवाली से पहले किया जाता है, जबकि पहली छमाही (जनवरी-जून) की घोषणा अक्सर होली के आसपास या उसके तुरंत बाद होती है।

वर्ष 2025 में, जनवरी-जून चक्र के लिए 2% डीए बढ़ोतरी की घोषणा 28 मार्च को हुई, जबकि होली 14 मार्च को ही बीत चुकी थी। वहीं, जुलाई-दिसंबर की छमाही के लिए 3% की वृद्धि की घोषणा 1 अक्टूबर को कर दी गई, जो दिवाली (21 अक्टूबर) से ठीक पहले थी, जिससे डीए 58% पर पहुंच गया।

वर्ष 2024 अपवाद के रूप में सामने आया, जब होली 25 मार्च को थी, लेकिन सरकार ने 7 मार्च को ही डीए में 4% की बढ़ोतरी कर इसे 50% पर पहुंचा दिया। वहीं, उसी साल दिवाली 31 अक्टूबर को थी और उससे पहले 16 अक्टूबर को डीए में 3% वृद्धि की घोषणा की गई।

वर्ष 2023 में पुरानी परंपरा फिर लौट आई, जब होली 8 मार्च को बीत चुकी थी और 24 मार्च को डीए में 4% की बढ़ोतरी कर इसे कुल 42% पर पहुंचाया गया। इसके बाद, दिवाली 12 नवंबर से पहले 18 अक्टूबर को डीए को बढ़ाकर 46% किया गया।

वर्ष 2022 में भी यही क्रम रहा; होली 18 मार्च को होने के बावजूद 30 मार्च को डीए में 3% की बढ़ोतरी कर इसे कुल 34% पर पहुंचाया गया। वहीं, दिवाली 24 अक्टूबर से पहले 28 सितंबर को डीए में 4% की बढ़ोतरी की घोषणा की गई।

सबसे चुनौतीपूर्ण वर्ष 2021 रहा, जब कोविड महामारी (covid pandemic) के चलते जनवरी-जून का डीए फ्रीज रहा और 29 मार्च की होली फीकी रही। हालांकि, दिवाली 4 नवंबर से पहले 21 अक्टूबर को सरकार ने डीए में 3% की बढ़ोतरी कर इसे 31% पर पहुंचाकर कर्मचारियों को राहत दी।

देरी होने के कारण- 

2021 से 2025 के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर स्पष्ट होता है कि 2024 एक अपवाद रहा, जब चुनाव या अन्य वजहों से होली से पहले ही डीए की घोषणा कर दी गई थी। अन्य वर्षों की तरह, इस साल भी सरकार पुराने पैटर्न (government old pattern) पर चलती दिख रही है, यानी होली बीतने के बाद ही फाइल को कैबिनेट की मंजूरी मिलती है।