DA Hike : कर्मचारियों की होगी मौज, महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के साथ 2 महीने का एरियर
DA Hike Update : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत महत्वपूर्ण है। आज के समय में कर्मचारियों की सैलरी का बड़ा हिस्सा महंगाई भत्ते के हिसाब से ही तय होता है। अभी कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता है। इसमें बढ़ौतरी भी होने वाली है। चलिए जानते हैं महंगाई भत्ते के जरूरी आंकड़ों के बारे में-
HR Breaking News (DA Hike) : कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत महत्वपूर्ण है। जनवरी 2026 से शुरू होने वाला महंगाई भत्ता जुलाई से दिसंबर 2025 तक के एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर तय होगा है। अब इन छह माह के औसत से ही पता चलता है कि सरकार महंगाई भत्ते (DA Hike) में कितनी बढ़ौतरी करेगी। महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी और इसके एलान को लेकर अपडेट के बारे में चलिए जानते हैं।
एक करोड़ 20 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने से पहले महंगाई भत्ते की बढ़ौतरी की सौगात मिलेगी। महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में इजाफे के एलान के साथ ही एक करोड़ 20 लाख परिवारों के चेहरे खिल उठेंगे। देश में 52 लाख के करीब सरकारी केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख के करीब सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी कर्मचारी हैं। महंगाई भत्ते (DA Hike update) में बढ़ौतरी का लाभ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों को मिलेगा।
2 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता (DA Hike)
7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी हासिल कर रहे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में महंगाई भत्ता जुड़कर मिलता है। महंगाई भत्ते की गणना एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों पर आधारित होती है। यह छमाही के औसत आंकड़ों पर निर्भर करती है। ऐसे में दिसंबर 2025 तक के एआईसीपीआई (AICPI) के आकंड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मियों के लिए डीए (DA) में 2 फीसदी की बढ़ौतरी लगभग कन्फर्म हो चुकी है।
दो महीने के एरियर के साथ आएगी सैलरी और पेंशन
सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए फिलहाल जुलाई 2026 से 58 फीसदी महंगाई भत्ता (DA Hike) चल रहा है। वहीं, जनवरी 2026 से नया डीए (DA) मिलना है। लेकिन, इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है। पहले के आंकड़ों को देखें तो सरकार आम तौर पर मार्च में होली के आसपास महंगाई भत्ते (DA Hike anouncement) की घोषणा करती है। यह 1 जनवरी से ही प्रभावी माना जाता है। ऐसे में इस बार भी मार्च में होली से पहले महंगाई भत्ते की घोषणा होगी तो मार्च में जनवरी व फरवरी के एरियर के साथ खाते में पेंशन और सैलरी आएगी।
सैलरी में कितना होगा इजाफा
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा उनकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करता है। बेसिक सैलरी (DA in Basic Salary) के आधार पर ही कर्मचारी का महंगाई भत्ता तय होता है कि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30 हजार रुपये होगी तो उसकी सैलरी में फिलहाल 58 फीसदी डीए मिल रहा है। अब बढ़कर 60 फीसदी डीए (DA Hike Update) होने पर डीए 18000 रुपये होगा। ऐसे में कर्मचारी की ग्रोस सैलरी भी बढ़ेगी। यानी 2 प्रतिशत डीए बढ़ने पर पर सैलरी में 600 रुपये की बढ़ौतरी होगी और दो माह के एरियर के साथ मार्च में 1800 रुपये बढ़कर सैलरी (Salary) आएगी। वहीं, बढ़ी हुई सैलरी मार्च में एलान होने के बाद भी अप्रैल में मिलती है तो तीन माह के एरियर (DA arears) के साथ 3600 रुपये सैलरी में बढ़कर आएंगे।
