DA Hike : सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, 8% बढ़ा महंगाई भत्ता
DA Hike Updates : सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब हाल ही में सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की बड़ी सौगात मिलने वाली है, क्योंकि अब जल्द ही में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 8% का इजाफा किया गया है। आइए खबर में जानते हैं कि अब 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ने के बाद कर्मचारियों का डीए कितना हो गया है।
HR Breaking News - (DA Hike) आज के समय में महंगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है और इस बढ़ती महंगाई में कर्मचारियों की परचेजिंग पावर को बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को डीए दिया जाता है। कर्मचारियों के लिए डीए (DA Hike Updates) में साल में दो बार संशोधन किया जाता है। अब जल्द ही कर्मचारियों को डीए में 8% डीए बढ़ौतरी की सौगात दी जाने वाली है। आइए खबर में जानते हैं कि किन कर्मचारियो को डीए बढ़ौतरी का लाभ मिलने वाला है।
इन कर्मचारियों की होगी मौज
पांचवें और छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बदलाव के एक वीक के बाद, अब केंद्र सरकार ने पांचवें और छठे वेतन आयोग के तहत जो कर्मचारी आते हैं, उनके लिए मुख्य भत्ते में संशोधन किया है। वित्त मंत्रालय द्वारा एक कार्यालय ज्ञापन (OM) के जरिए इस बात की सूचना दी गई है।
5वें वेतन आयोग के तहत बढ़ा इतना डीए
आदेश में वित्त मंत्रालय की ओर से यह कहा है कि 5वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार, पूर्व-संशोधित वेतनमान में अपना वेतन प्राप्त करना जारी रखने वाले कर्मचारियों के लिए डीए (DA for employees) की दर मूल वेतन के मौजूदा 466 प्रतिशत से बढ़ाकर 474 प्रतिशत कर दिया गया है, जो 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी।
कब समाप्त हुआ था 5वें और 6वें वेतन आयोग का कार्यकाल
पांचवे वेतन आयोग (Fifth Pay Commission) का 10 साल का कार्यकाल दिसंबर 2005 में समाप्त हो गया था और छठे वेतन आयोग का दिसंबर 2015 को समाप्त हो गया था। हालांकि, सरकारी कर्मचारियों का एक वर्ग ऐसा भी है, जो अभी भी पांचवें और छठे वेतन आयोग के तहत पेंशन का फायदा ले रहे हैं। बता दें कि उनकी सैलरी स्ट्रक्चर अभी भी पांचवें और छठे वेतन आयोग (Sixth Pay Commission) के मानदंडों के मुताबिक ही है। एक वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने के बाद, नए वेतन आयोग का कार्यकाल शुरू होने पर महंगाई भत्ता बेसिक पे में शामिल कर दिया जाता है।
छठे वेतन आयोग के तहत डीए में कितनी हुई बढ़ोतरी?
छठे केन्द्रीय वेतन आयोग (6th Central Pay Commission)के मुताबिक पूर्व-संशोधित वेतनमान/ग्रेड वेतन में जो कर्मचारी सैलरी प्राप्त करते हैं, उनके लिए महंगाई भत्ते की दर मूल वेतन के मौजूदा 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 प्रतिशत कर दी गई है। महंगाई भत्ते में यह बढ़ौतरी भी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।
5वें और 6वें वेतन आयोग के अंतर्गत आते हैं ये कर्मचारी
वैसे तो इस समय में अभी भी कई केंद्रीय कर्मचारी 5वें और 6वें वेतन आयोग के अंतर्गत आते हैं, क्योंकि 7वें वेतन आयोगों की सिफारिशें उनके संगठनों, खास तौर पर कुछ केंद्रीय स्वायत्त निकायों (Central Autonomous Bodies) और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (Central Public Sector Enterprises) पर यह लागू नहीं किया गया है। इन संगठनों में अभी भी अलग-अलग सैलरी स्ट्रक्चर हैं जो 5वें वेतन आयोग के वेतनमानों और भत्तों के अनुरूप हैं।
