DA Hike January 2026 : 58 से बढ़कर क्या 61 प्रतिशत होगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, जानें कब तक होगा एलान
DA Hike January 2026 : एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। कर्मचारियों के लिए जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया जाएगा। वहीं,असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि क्या इस बार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 61% हो जाएगा और इसका ऐलान कब होगा,यह भी एक सवाल है।चलिए जानते हैं-
HR Breaking News (DA Hike Latest Update) एक करोड़ 20 लाख के करीब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। वैसे तो कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार होली से पहले ही कर रहे थे, लेकिन अभी तक इसका ऐलान नहीं हुआ है।
कर्मचारियों की नजर बैठक पर
केंद्रीय कर्मचारियों की नजर अभी केंद्र सरकार की कैबिनेट की बैठक पर टिकी हुई है। जब भी अगली कैबिनेट की मीटिंग होगी, इस पर मुहर लगाने की पूरी संभावना है। हर साल की तरह सरकार जनवरी से जून तक के महंगाई भत्ते (DA Hike Update) का ऐलान मार्च से अप्रैल के बीच कर सकती है। आमतौर पर सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते को बढ़ाती है। चलिए जानते हैं इस बार महंगाई भत्ते का क्या ट्रेंड देखने को मिल रहा है।
पिछली बार कब हुआ था महंगाई भत्ते का ऐलान
साल 2025 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Latest Update) का ऐलान 28 मार्च को किया गया था। इस बार उम्मीद की जा रही है कि मार्च के आखिरी या अप्रैल की शुरुआत में सरकार महंगाई भत्ते बढ़ोतरी का फैसला कर सकती है। महंगाई भत्ते की घोषणा (Announcement of DA Hike) में देरी हो सकती है, लेकिन इसका फायदा कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से ही दिया जाएगा। कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर दिया जाएगा। अगली कैबिनेट की बैठक जब भी होगी, उसमें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान होने का की पूरी संभावना है।
क्या 61% हो जाएगा महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ता फिलहाल 58% चल रहा है। यह जुलाई 2025 से लागू है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (all India consumer Price Index) के आंकड़ों के आधार पर इस बार भी 2% की ही बढ़ोतरी मानी जा रही है, जिससे महंगाई भत्ता 60% तक पहुंच सकता है। ऐसे में इस बार 3% की बढ़ोतरी न होने के चलते महंगाई भत्ता 61% होना बहुत मुश्किल है। अगर सरकार चाहे तो इसे 3% बढ़ाकर 61% कर सकती है।
कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी (employees Salary Hike) पूरी तरह से बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना और 2% महंगाई भत्ता बढ़ता है तो उसके महंगाई भत्ते में प्रतिमाह 360 रुपए बढ़कर आएंगे। वहीं 3% की बढ़ोतरी पर यह राशिफल 540 रुपये प्रति महीना हो जाएगी। अलग-अलग कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के हिसाब से ही उसको महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। यानी कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पूरी तरह से बेसिक सैलरी पर ही निर्भर करेगी।
दिसंबर 2025 में खत्म हुआ 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल
फिलहाल 8वें वेतन आयोग का कार्यकाल चल रहा है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल दिसंबर 2025 में खत्म हो चुका है। जब तक 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं होती है तब तक मौजूद फार्मूले के तहत ही महंगाई भत्ते (DA Hike Update) में बढ़ोतरी जारी रहेगी। ऐसे में जल्द ही लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी जाएगी।
