DA Hike July 2025 : 1.2 करोड़ों कर्मचारियों को झटका, महंगाई भत्ते में 0% बढ़ौतरी
DA Hike July 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता एक महत्वपूर्ण अंक है। सैलरी में महंगाई भत्ता बहुत मायने रखता है। कर्मचारियों के लिए अब महंगाई भत्ते पर बढ़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्तें में 0 प्रतिशत बढ़ौतरी का अनुमान है।

HR Breaking News (DA Hike July 2025) कर्मचारियों के लिए महंगाई के दौर में महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी न होना एक झटका देने वाली बात होगी। हाल ही में कुछ दिन पहले सरकार की ओर से जो बढ़ौतरी की गई, उससे भी कर्मचारी ज्यादा खुश नजर नहीं आए। अब फिर से आंकड़े परेशान करने वाले हैं।
हर साल दो बार किया जाता है संशोधन
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर साल दो बार संशोधन होता है। महंगाई भत्ते से केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलती है। सरकार की ओर से जनवरी और जुलाई में दो बार महंगाई भत्ते को संशोधित किया जाता है। हालांकि इसकी घोषणा मार्च अप्रैल और सितंबर अक्तूबर में की जाती है।
महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई भत्ता जरूरी
केंद्रीय कर्मचारियों को स्पेशल अलाउंस के रूप में महंगाई भत्ता (DA Hike July 2025) दिया जाता है। बेसिक सैलरी एक बार तय होने के बाद हर छह महीने में बढ़ती महंगाई दर के हिसाब से बेसिक सैलरी पर प्रतिशब बढ़ता रहता है।
एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को लगेगा झटका
कर्मचारियों के लिए कुछ नए आंकड़े आए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार कर्मचारियों के हाथ निराशा लग सकती है। कुछ दिन पहले भी महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) के कारण कर्मचारी परेशान थे और अब फिर वहीं होने वाला है। इससे देश के एक करोड़ से अधिक पेंशनर्स और कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगेगा।
फिलहाल चल रहा 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होली के बाद मार्च में महंगाई भत्ते में संशोधन की घोषणा की गई थी। महंगाई भत्ते में 2% का इजाफा किया गया था। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% हो गया। यह पिछले 78 महीने में महंगाई भत्ते में यह सबसे कम बढ़ौतरी थी।
नहीं बढ़ेगा महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2025 (DA Hike) के महंगाई भत्ते में झटका लगने की पूरी आशंका है। अब तक के आए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों ने ये परेशानी बढ़ाई है। आंकड़ों के अनुसार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जीरो फीसदी ही बढ़ेगा या फिर अधिक से अधिक दो प्रतिशत ही बढ़ेगा।
कर्मचारियों का 7वें वेतन आयोग का यह अंतिम डीए हो सकता है, जिससे निराशा हाथ लग सकती है। इतना ही नहीं, यह 8वें वेतन आयोग की सैलरी को भी प्रभावित कर सकता है।
क्या आए हैं ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े
डीए की कैलकुलेशन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों पर आधारित होती है। एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों ने ही खेल कर दिया है। जनवरी 2025 के पहले दो महीनों के आंकड़े सामने आए हैं।
इसके कारण जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए डीए हाइक कम हो सकता है महंगाई भत्ता दो प्रतिशत या फिर न ही बढ़े। लेबर ब्यूरो के हालिया आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2025 में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का आंकड़ा 0.4 अंक गिरा है। यह 142.8 पर आ गया है। वहीं, जनवरी 2025 में यह 143.2 पर था।
कर्मचारियों के लिए अलग से कैलकुलेशन की मांग
वहीं, कर्मचारियों की मांग है कि कर्मचारियों के लिए महंगाई दर निकालने के लि श्रम ब्यूरो की बजाय अलग तरीके से महंगाई के आंकड़े निकाले जाए। यह केवल केंद्रीय कर्मचारियों (DA Hike July 2025) के लिए हों।