home page

DA Hike July 2025 : लग गया पता, 4% डीए से कर्मचारियों की सैलरी में होगी 24,624 की बढ़ौतरी

DA Hike July 2025 : देश के एक करोड़ 20 लाख कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कंफर्म हो गई है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का तगड़ा लाभ मिलने वाला है। पेंशन धारकों को पेंशन बढ़ोतरी में भी अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। इसको लेकर आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 

 | 
DA Hike July 2025 : लग गया पता, 4% डीए से कर्मचारियों की सैलरी में होगी 24,624 की बढ़ौतरी 

HR Breaking News (DA Hike July 2025)  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत मायने रखता है। महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से कर्मचारियों को उनकी वास्तविक सैलरी मिलती है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता बहुत मायने रखता है। 

 

 

52 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा लाभ
 

महंगाई भत्ते की बढ़ौतरी के चलते 68 लाख से ज्यादा पेंशसनर्स और 52 लाख के करीब केंद्रीय कर्मचारियों के परिवारों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। महंगाई भत्ते (DA Hike Latest Update) के अब तक अप्रैल तक के आंकड़े सामने आए हैं। इनसे तीन से 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी संभव है, लेकिन इतना तय है बढ़ौतरी होगी।

पिछली बार 2 प्रतिशत की हुई थी बढ़ौतरी
 

महंगाई भत्ते (DA Hike) में 2024 में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इस साल की पहली छमाही में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो चुकी है। जून 2024 में सरकार ने महंगाई भत्ते को 50% से बढ़ाकर 53% किया था।

इससे पहले जनवरी 2024 में 46 प्रतिशत से बढ़ाकर महंगाई भत्ते  (DA Hike) को 50 प्रतिशत किया गया था। वहीं, जनवरी 2025 से 53 से बढ़कर महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत हुआ था।  

एआईसीपीआई के आंकड़े आए सामने
 

महंगाई भत्ता (DA Hike update)ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स(All India Consumer Price Index) के आंकड़ों के आधार पर तय होता है। हर छह माह के औसत आंकड़ों के हिसाब से महंगाई भत्ता तय किया जाता है। 1 जुलाई 2025 के संशोधन के लिए जनवरी 2025 से अप्रैल तक के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो इस प्रकार है। 

एआईसीपीआई के आंकड़े 
महीना  आंकड़ा महंगाई भत्ता
जनवरी    143.2    56.39%
फरवरी    142.8    56.72%
मार्च     143.0    57.09%
अप्रैल     143.5    57.47%

महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत तक की बढ़ौतरी
 

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 55 प्रतिशत डीए (DA Hike) मिल रहा है। वहीं, एआईसीपीआई के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल तक के आंकड़ों से 3 प्रतिशत की वृद्धि लगभग कन्फर्म हो गई है। मई जून में यह नंबर अगर 1 अंक और बढ़ गया तो महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ जाएगा और 59 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा।  


 
सैलरी में भी होगा बंपर इजाफा
 

महंगाई भत्ते (DA Hike latest update) में बढ़ौतरी के साथ सैलरी में भी बंपर इजाफा होने वाला है। अगर 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी  (DA Hike) होती है तो सैलरी में सालाना 24,624 रुपये की सैलरी बढ़ेगी। कर्मचारियों के लिए एक प्रतिशत की बढ़ौतरी भी काफी मायने रखती है। बढ़ौतरी बेसिक सैलरी के आधार पर ही तय होती है।

समझते हैं 4 प्रतिशत डीए के साथ सैलरी बढ़ौतरी का कैलकुलेशन
 

7वां वेतन आयोग के तहत कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी  (DA Hike Basic Salary) 18000 रुपये है। वहीं फिलहला 55 प्रतिशत डीए के हिसाब से 9900 रुपये ज्यादा मिल रहे हैं। वहीं, अगर डीए 59 प्रतिशत होता है। 10620 रुपये अधिक मिलेंगे तो यानी सैलरी (Salary DA Hike) में 720 रुपये की मंथली और 8640 वार्षिक बढ़ौतरी होगी। 

इसी प्रकार अगर बेसिक सैलरी 51300 रुपये हैं। वहीं फिलहला 55 प्रतिशत डीए  (DA Hike Salary Update) के हिसाब से 28215 रुपये ज्यादा मिल रहे हैं। वहीं, अगर डीए 59 प्रतिशत होता है तो 30267 रुपये अधिक मिलेंगे। यानी सैलरी में 2052 रुपये की मंथली और 24624 वार्षिक बढ़ौतरी होगी।