DA Hike : कर्मचारियों के खाते में आएंगे 4320 रुपये, इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता
DA Hike :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर आंकड़े सामने आ रहे हैं। अब तक सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते में इजाफा नहीं किया गया है। परंतु सरकार की तरफ से जल्द ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया जा सकता है। चलिए जानत हैं कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है-
HR Breaking News (DA Hike) सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का अभी एलान नहीं किया गया है। यह एलान जल्द किया जा सकता है। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितना इजाफा किया जाएगा। चलिए जानते हैं-
कर्मचारियों को इन आंकड़ों से उम्मीद
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) के आंकलन के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस (AICPI) इंडेक्स के आंकड़े सबसे जरूरी होते हैं। एआईसीपीआई (AICPI) के जनवरी से दिसंबर तक के 12 महीने के आंकड़े सामने आ गए हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को इन 12 महीनों के आंकड़े ने खुशखबरी दी है। एआईसीपीआई (DA Hike formula) के हर 12 महीने के आंकड़ों के औसत आंकड़े से महंगाई भत्ते (DA calculation) की गणना की जाती है। इसके साथ ही 7वें वेतन आयोग का बेस ईयर 2016 रखकर कैलकुलेशन होती है।
कितनी होगी महंगाई भत्ते में वृद्धि
महंगाई भत्ते (DA Hike) की गणना के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े आधार बनते हैं। अब महंगाई भत्ता (DA revised) संशोधन प्राइमरी सोर्स एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स के आधार पर होगा। यानी कि दिसंबर 2025 तक के आंकड़े रिलिज हो चुके हैं। इन आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ते (DA Hike update) में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी कन्फर्म (DA arrears) हो चुकी है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी होनी रहती है।
58 प्रतिशत से 60 प्रतिशत होगा DA
महंगाई भत्ते के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ें देखें तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike update) 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। दिसंबर के एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों में वृद्धि दिखी है। इसके अनुसार 60 प्रतिशत से कुछ ऊपर महंगाई भत्ता पहुंच चुका है।
तीन माह का एरियर (DA arrears) आएगा साथ
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में प्रत्येक छह महीने में संसोधन किया जाता है। अगला महंगाई भत्ता (DA arrears) लागू तो 1 जनवरी 2026 से होना है, लेकिन अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। महंगाई भत्ता (DA Hike) की घोषणा आम तौर पर मार्च या अप्रैल में होती है। ऐसे में मान कर अप्रैल में घोषणा की उम्मीद है। ऐसे में जनवरी, फरवरी, मार्च के बकाया डीए एरियर (DA arrears) के साथ अप्रैल में तीन माह का डीए खाते में बढ़कर आएगा।
इतनी बढ़ेगी सैलरी
7वां वेतन आयोग में न्यूनतम मूल वेतन : 18,000 रुपये
अब मिल रहा 58 प्रतिशत डीए (DA hike): 10,440 रुपये
हर महीने सैलरी में इजाफा : 360 रुपये
तीन महीने के एरियर संग सैलरी : 1080 रुपये
वार्षिक सैलरी में इजाफा : 4320 रुपये
