DA Hike Update : उम्मीदों के मुताबिक नहीं बढ़ेगा महंगाई भत्ता, जनवरी 2026 से होगा लागू
DA Update : केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार है। परंतु, महंगाई भत्ते को लेकर आए आंकड़े कर्मचारियों को ज्यादा खुशी नहीं देंगे। कर्मचारियों की सैलरी में इतना इजाफा नहीं होगा, जितनी कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं। चलिए जानते हैं महंगाई भत्ते के आंकड़ों के बारे में-
HR Breaking News (DA Update) महंगाई भत्ते का इंतजार कर्मचारियों की तरफ से होली से पहले ही शुरू हो गया था। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि होली पर उनके लिए महंगाई भत्ते की घोषणा कर दी जाएगी, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। परंतु, अब नए वेतन आयोग को लागू कर दिया जाएगा। जल्द ही एलान हो सकता है, लेकिन वो भी ज्यादा खुशी देने वाला नहीं होगा।
इन आंकड़ों से होता है तय
केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई (DA Hike) से वित्तीय राहत देने के लिए साल में दो बार डीए (January DA Hike 2026)दिया जाता है। कर्मचारियों को दिया जाने वाला डीए औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के 12 महीनों के औसत के आधार पर तय किया जाता है। इसके हिसाब से ही DA निकालने का फॉर्मूला तय होता है। अक्टूबर में कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी के बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत हो गया था।
इतनी हो सकती है बढ़ौतरी
जनवरी का (DA Hike In January) महंगाई भत्ता आंकड़ों के मुताबिक कर्मचारियों को दिए जाने वाले डीए में सिर्फ 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी ही दिख रही है, जिससे कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत के आस-पास हो सकता है। भले ही डीए की यह बढ़ौतरी कम है, लेकिन डीए जनवरी 2025 में लगने वाला आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत पहला संशोधन हो सकता है।
आंकड़ों ने दिया जवाब
आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई से दिसंबर तक 2025 में बढ़ोतरी के बाद भी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 146.5 से 147.7 तक ही आया है, जिससे पता चलता है कि डीए में कम बढ़ौतरी हो सकती है। सूचकांक में इसी कम बढ़ोतरी को देखते हुए डीए में सिर्फ 2 प्रतिशत बढ़ौतरी के आसार है। पिछले पैटर्न को देखें तो 2019 के बाद हर बार डीए 3 प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन इस बार दर 7 साल में सबसे कम रह सकती है।
8वें वेतन आयोग के लागू होने की तारीख तय नहीं
8वें वेतन आयोग को लागू किया जाना है। वहीं तब तक डीए (Dearness Allowancews) में बढ़ोतरी जारी रहने वाली है। हालांकि आठवें वेतन आयोग के लागू करने की डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में सरकार की ओर से डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई थी, जो सातवें वेतन आयोग के तहत आखिरी संशोधन था। इस संशोधन के बाद डीए 55 से 58 प्रतिशत हो गया था।
