DA Hike Update : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा, जान लें बड़ा अपडेट
DA Hike Update :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते पर फिर से बड़ी खबर आई है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जल्द अच्छी बढ़ौतरी की जाने वाली है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा, इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। चलिए जानते हैं इस बारे में-
HR Breaking News (dearness allowance hike) केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का इंतजार है। अब तक असमंजस है कि बढ़ौतरी कितनी होगी। चलिए जानते हैं महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ौतरी होगी, और कर्मचारियों को कितना लाभ होगा।
होली पर नहीं मिली खुशखबरी
सरकार हर छह माह में महंगाई भत्ते (dearness allowance new update) को संशोधित करती है। इससे पहले जुलाई के हिसाब से महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिल रहा है। वहीं अब एक जनवरी से अगला महंगाई भत्ता मिलेगा। होली पर केंद्रीय कर्मचारियों के खुशखबरी नहीं मिली। कर्मचारी होली पर इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब जल्द महंगाई भत्ता बढ़ने जा रहा है। इसको लेकर कैलकुलेशन समझते हैं।
जानिए क्या होता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों को सरकार जो सैलरी देती है उसके कई हिस्से होते हैं। पहली सैलरी तो बेसिक सैलरी (basic salary) होती है, उसके बाद उसके डीए, एचआरए (DA HRA) आदि भत्ते जुड़े होते है। भत्ते जुड़ने के बाद सैलरी काफी बढ़ जाती है। इन्हीं भत्तों में एक महंगाई भत्ता है जो समय समय पर बढ़ती महंगाई के साथ साथ बढ़ता रहता है, ताकि कर्मचारियों का जीवन अच्छे से गुजरे।
कितना हो जाएगा डीए
कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी से नया महंगाई भत्ता लागू (dearness allowance hike) होने वाला है। अब तक के आए आंकड़ों के अनुसार जनवरी में महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी पर 60 प्रतिशत पहुंच सकता है। इसको बढ़ने को लेकर विशेषज्ञों ने जो अनुमान लगाया है, उसको लेकर यही है कि अगली कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। हर साल दो बार डीए (DA) संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून, जिसकी घोषणा मार्च के आसपास होती है और दूसरा जुलाई से दिसंबर, जिसकी घोषणा अक्तूबर के आसपास होती है।
कितनी होगी DA में बढ़ोतरी
कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी के दो अनुमान लगाए जा रहे हैं। ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी पिछली बार की तरह तीन प्रतिशत डीए (DA Hike update) में इजाफा होने की संभावना है। इसके लिए अब तक ट्रेंड देखें गए हैं। वहीं कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना भी संभव है। महंगाई आगे बढ़ सकती है।
सैलरी में होगी वृद्धि
अगर माना जाए की डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी (salary DA Hike) होगी तो बेसिक सैलरी पर पहले 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। यह बढ़कर 61 प्रतिशत हो जाएगा। यानी न्यूनतम बेसिक सैलरी पर देखें तो 18 हजार रुपये पर 61 प्रतिशत बढ़ने पर 540 रुपये बढ़ते हैं। कम से कम वृद्धि 540 होगी तो अधिकत सैलरी 250000 पर ये सात हजार रुपये से भी ऊपर जाएगा। वहीं पेंशन में भी इजाफा होगा।
