home page

DA in 8th CPC : नए वेतन आयोग में महंगाई भत्ते पर पड़ेगा क्या असर, जानें डिटेल्स

DA in 8th CPC : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़े महंगाई भत्ते (DA) पर सभी की नजर टिकी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कोविड-19 के दौरान रुकी DA किस्तें, लगातार बढ़ती महंगाई और आयोग लागू होने में लगने वाला समय नए फिटमेंट फैक्टर और भत्ते पर बड़ा असर डाल सकते हैं-

 | 
DA in 8th CPC : नए वेतन आयोग में महंगाई भत्ते पर पड़ेगा क्या असर, जानें डिटेल्स

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike) केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) की ताजा गणनाओं ने 8वें वेतन आयोग को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं। सरकार ने अभी तक नए वेतन आयोग की आधिकारिक घोषणा या टाइमलाइन नहीं दी है, लेकिन मौजूदा DA के आंकड़े भविष्य के फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) का अहम संकेत देते हैं। कर्मचारी और रिटायर्ड (retired) लोग इन नंबरों पर खास नजर बनाए हुए हैं।

जानें क्या है डिटेल-

इस समय सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत महंगाई भत्ता (DA) 60 प्रतिशत के पार पहुंच चुका है। लेबर ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में CPI-IW इंडेक्स 148.2 रहा, जिससे जनवरी-जून 2026 के लिए करीब 2 प्रतिशत DA बढ़ने की उम्मीद है। कुल DA लगभग 60.34 प्रतिशत बनता है, जिसे आमतौर पर 60 प्रतिशत मानकर भुगतान किया जाता है। इसी आधार पर फिटमेंट फैक्टर का अनुमान (Estimation of the fitment factor) लगाया जा रहा है।

क्या है फिटमेंट फैक्टर -

फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) वह मल्टीप्लायर है, जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय होती है। उदाहरण के तौर पर, अगर बेसिक पे 100 मान लें और उसमें 60 प्रतिशत DA जोड़ दें, तो कुल रकम 160 हो जाती है। यानी फिटमेंट फैक्टर लगभग 1.60 बनता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यही आठवें वेतन आयोग (8th pay commission) के लिए न्यूनतम बेसलाइन हो सकती है।

हालांकि, कई ऐसे कारण हैं जो फिटमेंट फैक्टर को और बढ़ा सकते हैं। कोविड-19 के दौरान करीब 18 महीने तक DA की तीन किस्तें रोक दी गई थीं, जिन्हें बाद में बहाल नहीं किया गया। कर्मचारी संगठनों (employee union) का तर्क है कि अगर ये किस्तें समय पर मिलतीं, तो आज DA 60 प्रतिशत से कहीं अधिक होता। इसलिए वे अधिक फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा, वेतन आयोग लागू होने में लगने वाला समय भी अहम होगा। मान लें कि आठवां वेतन आयोग (8th pay commission latest updates) 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाता है, फिर भी पिछले अनुभव के मुताबिक इसे लागू होने में 1-2 साल लग सकते हैं। इस दौरान महंगाई बढ़ने के साथ DA भी लगातार बढ़ सकता है और 80-90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

ऐसी स्थिति में फिटमेंट फैक्टर 1.8 या 1.9 तक पहुंचने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, भत्ते और पेंशन में बड़ा इजाफा हो सकता है। फिलहाल सभी की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी है, क्योंकि वही तय करेगा कि 8वां वेतन आयोग कर्मचारियों (employees) के लिए कितनी राहत लेकर आएगा।