home page

Devar bhabhi : पति बाहर करता था जॉब, पीछे से छोटे भाई के करीब आई पत्नी

extramarital affair : देवर और भाभी का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता है और हमारे समाज में इस रिश्ते को माँ बेटे के रिश्ते जैसा भी देखा जाता है क्योंकि लोगों का कहना है की बड़ी भाभी माँ जैसी होती है।  यहां पर इन लोगों ने देवर और भाभी के इस रिश्ते को खंडित कर दिया है , पति बाहर जॉब करने गया तो भाभी का अपने ही देवर के साथ अफेयर शुरू हो गया।  आइये नीचे विस्तार से जानते हैं इनके इस रिश्ते के बारे में

 | 

HR Breaking News, New Delhi : कहते हैं कि अवैध संबंध में कई परिवार बर्बाद होते हैं। अवैध संबंधों की कहानी में कोई सुखी नहीं रहता। यूपी के बरेली में कुछ ऐसा ही हुआ, जब देवर और भाभी के बीच अवैध संबंध की प्रेम कहानी पनप गई। बस फिर क्या था पत्नी ने पति को छोड़कर देवर का हाथ थाम लिया। महिला ते दो बच्चे भी हैं। उसके पति ने पहले तो खूब समझाया, लेकिन महिला नहीं मानी तो मामला थाने पहुंच गया। जहां थाने में भी महिला को काफी समझाया गया, जिसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर देवर के घर चली गई है। 

Relationship : 50 लड़कियों को प्यार में फंसा कर लूट लिए 60 लाख रूपए, कईओं से बनाये रिलेशन

क्या है मामला?
मामला बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस के मुताबिक कस्बे में रहने वाली महिला की शादी कुछ वर्ष पहले नगर के ही एक मोहल्ला में रहने वाले युवक से हुई थी। इस शादी के बाद महिला के दो बच्चे भी हुए, लेकिन अक्सर पति काम काज के लिए बाहर रहने लगे। ऐसे में महिला का अपने ही देवर से प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी जब महिला के पति को मिली तो उसने पहले तो खूब समझाया, लोकलाज का डर दिखाया, लेकिन महिला टस से मस नहीं हुई। इश्क में पागल में साफ कह दिया अब तो जीएगी तो भी देवर के साथ रहेगी और मरेगी भी तो उसके ही साथ। 

जिसके बाद पत्नी पति में विवाद हुआ। आस पड़ोस के लोगों ने भी समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी तो विवाद पुलिस थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर महिला और उसके देवर को समझाया, लेकिन महिला अपने फैसले पर अड़िग रही। जिसके बाद पुलिस ने थाने बुलाकर महिला को उसके देवर के साथ जाने दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला बालिग है और अपना हित बेहतर समझ सकती है। इसलिए उसके ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जा सकता।

Relationship : 50 लड़कियों को प्यार में फंसा कर लूट लिए 60 लाख रूपए, कईओं से बनाये रिलेशन

क्या कहती है पुलिस ? 
इस बारे में नवाबगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में समझौता हो गया है। चूंकि महिला अपने देवर के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी। इसलिए उसे जाने दिया गया है। वहीं इस मामले में उसके पति की शिकायत को ध्यान में रखते हुए उसके दोनों बच्चों को भी अपने साथ ले जाने को कहा गया है। फिलहाल महिला अपने बच्चों को लेकर देवर के घर में रह रही है।