home page

Devar Bhabhi Story : देवर ने भाभी के साथ जबरदस्ती बनाए संबंध

देवर भाभी का तार-तार करने वाला रिश्ता सामने आया है। बिहार के गोपालगंज में हरने वाली भाभी ने देवर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। भाभी ने बताया कि देवर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता था। जानिये पूरा मामला-  

 | 
 Devar Bhabhi Story : देवर ने भाभी के साथ जबरदस्ती बनाए संबंध

HR Breaking News (ब्यूरो) : बिहार के गोपालगंज में रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक देवर अपनी भाभी को झांसे में लेकर गुजरात ले गया और वहां उसके साथ पांच महीने तक गंदा काम किया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया करता था। खबर के मुताबिक जिले के भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ उसके ही देवर ही ने पांच माह तक एक कमरे में कैद कर दुष्कर्म किया। यही नहीं गुजरात से गोपालगंज आने के बाद भी देवर दुकान के अंदर महिला से जबरन संबंध बनाता था। 

झांसा देकर ले गया गुजरात 


पीड़िता ने बताया है कि भोरे बाजार में उसकी एक रेडिमेड कपड़े की दुकान है। महिला के देवर ने कहा कि गुजरात में कपड़े सस्ते और अच्छे मिलते हैं। इसलिए मेरे साथ गुजरात चलो और वहां से कपड़े लाकर यहां के बाजार में बेचेंगे। इससे फायदा भी ज्यादा होगा। पीड़िता देवर की बातों में आ गई और दोनों 3.50 लाख रुपये लेकर आरोपित के साथ गुजरात कपड़ा लेने चली गई।

ITR रिफंड भरने के बाद भी खाते में नहीं आएगा पैसा, जानिए नया नियम


कमरे में बंद कर पांच माह तक किया गंदा काम


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गुजरात जाने के बाद आरोपित ने महिला को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ पांच माह तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के मुताबिक विरोध करने पर आरोपित उसके साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर देता था।


दुकान में भी करता था जबरदस्ती


महिला ने पुलिस को बताया है कि जो पैसे लेकर वो गुजरात कपड़े खरीदने गई थी उसके खत्म होने के बाद उसका देवर फिर से गोपालगंज लेकर वापस आ गया। पीड़िता का आरोप है कि यहां आने के बाद भी देवर ने दुकान में उसके साथ दो बार जबरन संबंध बनाया। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

News Hub