home page

UP के लखनऊ में बॉडी मसाज के नाम पर चल रहा था गंदा धंधा, 2 हजार में फुल मस्ती की देते थे गारंटी

यूपी के लखनऊ में बॉडी मसाज के नाम पर गंदा धंधा चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि 2 हजार रुपये में फुल इंटरटेमेंट और इंज्वॉय की गारंटी दी जाती है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

 | 
UP के लखनऊ में बॉडी मसाज के नाम पर चल रहा था गंदा धंधा, 2 हजार में फुल मस्ती की देते थे गारंटी

HR Breaking News (नई दिल्ली)। आप बॉडी मसाज कराना चाहते हैं। सर हमारे यहां दो हजार रुपये में एक घंटा फुल बॉडी मसाज के साथ इंटरटेमेंट इंज्वॉय भी है। आधा घंटे का फेसियल भी होगा। सर आप कब आ रहे हैं? मोबाइल फोन पर सुरीली आवाज में एक युवती मसाज से जुड़ी जानकारी दे रही थी। उससे पूछा गया कि मसाज तो समझ में आ गया, यह इंटरटेंमेंट और इंज्वॉयमेंट क्या है?

जब आइएगा तो सब पता चल जाएगा। हम बता नहीं पाएंगे। बहुत कुरेदा गया तो युवती ने फोन काट दिया। फिर फोन मिलाया तो युवती ने कहा, आप आइए तो? सब कुछ पता चल जाएगा। आप कहां से बोल रहे हैं? अलीगंज से। यह बताइए कि मसाज कौन करेगा? विदेशी युवतियां हैं? नहीं भारतीय युवतियां हैं। 20 से 21 साल की। आपके सामने कई लड़कियां आएंगी, जिसे आप पसंद करेंगे उसे भेज दिया जाएगा। पैकेज में इतना ही है या फिर कुछ और? वह भी हो जाएगा, जो आप पूछना चाह रहे हैं, हम फोन पर बता नहीं पाएंगे।

ये भी पढ़ें : Suhagrat : सास ने दामाद के साथ मनाई सुहागरात, अब उसके बच्चे की बनने वाली है मां

कुछ जगह उसके लिए मना कर देते हैं? नहीं हमारे यहां ऐसा कुछ नहीं है। सब हो जाएगा। कुछ अलग से चार्ज? उसी समय बता दिया जाएगा। अगर हम चार लोग आएं तो इंतजार तो नहीं करना पड़ेगा? नहीं हो जाएगा, जितने लोग आइए। सुबह 11 से रात सात बजे तक ही इंट्री है। लखनऊ में हमारा हमारा स्पा पार्लर है। बोर्ड सामने से ही दिख जाएगा। इससे कोई कम का पैकेज नहीं है? अब इससे सस्ता क्या होगा? बहुत मस्ती होती है।

आयल कौन का लगाएंगी? लुक लोटस का, अरे आप आइए तो सब पता चल जाएगा। सीसीटीवी तो नहीं लगा है? अरे नहीं यह सब कुछ नहीं है। कोई परेशानी नहीं होगी। स्पा के नाम पर चल रहे खेल और युवा वर्ग में गलत संगत के प्रभाव पर ही दैनिक जागरण ने इसकी पड़ताल की। कई ऐसे लोगों से भी बात की तो पता चला कि वहां मसाज के नाम पर बहुत कुछ हो रहा है। पांच हजार का भी पैकेज फोन कर रही युवती कहती हैं कि उसके यहां महीने का पैकेज भी है।

पांच हजार रुपये जमा कर दीजिए। फिर आप महीने में एक दिन आइए या फिर हर दिन आइए। कोई चार्ज नहीं पड़ेगा। क्या है मसाज का राज मसाज तो अतीत से होता रहा है, लेकिन मौजूदा समय मसाज के नाम पर जो परोसा जा रहा है, उसे सामाजिक मान्यता नहीं मिली है। पुरुष की मसाज कम उम्र की लड़कियां कर रही हैं। मसाज का राज जानने की कोशिश की गई तो बदसूरत तस्वीर सामने आई। कुछ लोगों ने बताया कि मसाज के साथ मस्ती और मनोरंजन की बात कही जा रही है और यह ही सब कुछ ही परदे को हटा रही है, जो वहां हो रहा है। यह मसाज पार्लर शहर भर में कुकरमुत्ते की तरह खुल गए हैं।

यहां युवा वर्ग के साथ ही कम उम्र के लड़े भी जा रहे हैं। मोबाइल फोन व मैसेज से फंसा रहे लोगों को सुंदर और युवा लड़कियां आपका फुल मसाज करेंगी। लग्जरी रूम, फुल म्यूजिक और स्टीम सॉवर फुल बॉडी मसाज हेयर कट, फेसियल प्रीमियम प्लेस (45 मिनट रेट 1299 रुपये)। इस तरह के मैसेज हर किसी को भेजा जा रहा है। इसमें एड्रस नहीं होता है, लेकिन मोबाइल नंबर दिया जाता है। इसी तरह मोबाइल फोन आ रहे हैं। लड़कियां आकर्षित तरह से आपसे बात करती हैं और मसाज से लेकर मस्ती तक की जानकारी देती हैं।

दो दिन पहले ही पकड़ा गया था खेल इंदिरानगर और गाजीपुर क्षेत्र में चल रहे छह सैलून और स्पा सेंटर में शनिवार शाम को पुलिस ने छापा मारकर वहां चल रहे गंदे धंधे से परदा उठाया था।। यहां से 15 लड़के और 20 लड़कियों को रंगेहाथ पकड़ा गया था। मौके से 2.58 लाख रुपये, दर्जनों मोबाइल फोन और शक्‍त‍िवर्धक दवाइयां, भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं। पकड़ी गई लड़कियां लखनऊ समेत पड़ोसी जिलों की हैं। वहीं लड़के सब लखनऊ के हैं। इन स्पा सेंटरों से आम लोगों के मोबाइल पर पहले मैसेज किया जाता था।

ये भी पढ़ें : 2 हजार के नोट को लेकर RBI ने दिया एक और मैसेज, अगर नोट नकली निकला तो...

मसाज के लिए दो हजार रुपये तय होते थे। आगे की सुविधा के लिए तीन से पांच और आठ से 10 हजार तक की लड़कियों के रेट तय होते थे। लड़कियों के एलबम और मोबाइल से फोटो दिखाकर हाफ और फुल मसाज का होता था रेट। स्पा सेंटर में ग्र्राहकों के पहुंचते ही कोड वर्ड में हाफ और फुल मसाज के रेट तय होते थे। हाफ के दो हजार रुपये और फुल के चार से पांच और छह से 10 हजार रुपये होते हैं। इसके बाद लड़कियों के एलबम से फोटो दिखाई जाती थी।