DMRC : दिल्ली मेट्रो की नई पहल, स्टेशंस पर मिलेगा यात्रियों को पीने का पानी, इन जगहों पर की सुविधा शुरू
DMRC : दिल्ली मेट्रो लगातार यात्रियों की सुविधा में बढ़ावा दे रही है। दिल्ली मेट्रो की ओर से यात्रियों के लिए फ्री पानी की सुविधा की गई है। दिल्ली के अलग-अलग मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को फ्री में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों के लिए पीने के पानी की सुविधा से आम यात्रियों को बहुत लाभ होगा।
HR Breaking News (DMRC News) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यात्रियों के लिए पीने के पानी की सुविधा मुहैया करा रही है। फिलहाल के लिए इस सुविधा को कुछ मेट्रो (Delhi Metro) स्टेशनों पर उपलब्ध कराया गया है। यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से डीएमआरसी की ओर से यह कदम उठाया गया है। भविष्य में इसका विस्तार भी किया जाएगा।
चार मेट्रो स्टेशन पर सुविधा हुई शुरू
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Stations) की यह सुविधा चार मेट्रो स्टेशन पर शुरू हुई है। चारों मेट्रो स्टेशंस पर फ्री में पानी मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार इस सुविधा का शुभारंभ होने से मेट्रो स्टेशन में यात्रियों को फ्री पानी मिलेगा, जिससे उनके पैसे भी बचेंगे और समय पर पीने को पानी भी मिलेगा। आने वाले समय में इस योजना में विस्तार किया जाएगा।
इन स्टेशंस पर सुविधा हुई शुरू
फिलहाल ऐसा नहीं है कि हर स्टेशन पर आपको फ्री में पानी मिल जाएगा। फिलहाल के लिए मेट्रो (Metro News) की ओर से नेहरू पैलेस, गोविंदपुरी, सरिता विहार, तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन पर इस सुविधा को शुरू किया गया है। लोगों को इन सभी चार स्टेशंस पर मुफ्त में पानी दिया जाएगा।
मेट्रो की हुई समीक्षा बैठक
दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट (Delhi Metro Unit) की ओर से उपयुक्त मेट्रो कार्यालय परिसर में सम्मेलन कक्ष में सुरक्षा और नियमों को लेकर बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मेट्रो पुलिस के उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने की। इस बैठक में मेट्रो इकाई के अधिकार क्षेत्र में आने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट आदि के करीब 65 पर प्रबंधक और मालिकों ने हिस्सा लिया।
इस कारण से की गई बैठक
मेट्रो (Delhi Metro) कि बैठक का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को सुरक्षा देना है। इससे लोगों की सुरक्षा मजबूत होगी और निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित हो जाएगा। बैठक में सुरक्षा पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में प्रवेश और निकास द्वारों पर सुचारू सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
