Employees News : क्या होगा नए वेतन आयोग में सैलरी का फॉर्मूला, जानें कर्मचारियों के लिए अपडेट
8th Pay Commission : नए वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार करोड़ों कर्मचारी और उनके परिवार वाले कर रहे हैं। नए वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा। इसको लेकर अभी कोई फाइनल आंकड़ा नहीं आया है। परंतु, कर्मचारियों को निश्चित तौर पर इस सैलरी में बढ़ौतरी का लाभ जरूर मिलेगा।
HR Breaking News (8th Pay Commission) नए वेतन आयोग की कमेटी की तरफ से कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान की समीक्षा करना शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों को जल्द ही नए वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। नए वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से ही लागू किया जाएगा। चलिए जानते हैं कर्मचारियों को नए वेतन आयोग में क्या कुछ लाभ मिलने वाला है।
हाथों में आएगा ज्यादा पैसा
आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी (In-hand salary of employees) में बंपर उछाल आ सकता है। आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर सबसे ज्यादा अनुमान लगाए जा रहे हैं। अपडेट के मुताबिक नए पे कमीशन में सरकार द्वारा 1.92 फिटमेंट फैक्टर का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है। ।
समझें पूरा फॉर्मूला
हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। जैसे कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic salary of employee) 18 हजार रुपये हैं तो ऐसे में 1.92 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से केलकुलेट करें तो 18,000 रुपये पाने वाले कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी बढ़कर 34 हजार 560 रुपये पास पहुंच सकती है। वहीं, लेवल-2 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी अभी 19 हजार 900 रुपये है, तो 1.92 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से इनकी सैलरी 38 हजार 208 तक पहुंच सकती है।
भत्तों का भी बदल सकता है कैलकुलेशन
आठवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी के साथ ही भत्तों में भी बढ़ौतरी के आसार है। कर्मचारियों की कुल ग्रॉस सैलरी नया बेसिक पे, मकान किराया भत्ता (House rent allowance) और ट्रांस्पोर्ट अलाउंस(transport allowance)पर निर्भर करेगी। हम आपको समझाते हैं। जैसे कि मान लों कि अगर किसी कर्मचारी का बेसिक पे 34 हजार है और आप मेट्रो सिटी में रहते हैं, तो इस हिसाब से 30 प्रतिशत किराया भत्ता और दूसरे अलाउंस को जोड़ दें तो कर्मचारी की ग्रॉस सैलरी 55 हजार से 60 हजार रुपये से ज्यादा हो सकती है।
पेंशनर्स को क्या होगा फायदा
आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी के साथ ही पेंशनर्स की पेंशन में भी बंपर इजाफे के आसार है। नए पे कमीशन का फायदा रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलता है। 1.92 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से पेंशनर्स के पेंशन में इजाफे से रिटायर्ड कर्मचारियों को वित्तीय तौर पर बड़ी राहत मिल सकती है।
