home page

Extramarital Affair: पत्नी का था अफेयर, पति ले आया दूसरी पत्नी, फिर हुआ घमासान

मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पत्नी का दूसरी मर्द के साथ अफेयर चल रहा था। पति ने बताया कि वो अक्सर घर से भाग जाती थी। पत्नी की हरकतों से तंग आकर युवक दूसरी बीवी ही ले आया। 

 | 
Extramarital Affair:  पत्नी का था अफेयर, पति ले आया दूसरी पत्नी, फिर हुआ घमासान

HR Breaking News (नई दिल्ली)। मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी से एक बड़ा ही रोचक मामला सामने आया है। दरअसल गांव में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ ससुराल पहुँची। वह जिद पर अड़ गई कि अब वह भी अपने लवर के साथ यहीं रहेगी।

इस कारण घण्टो तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाकर शांत कराया। फिर पूछताछ करने थाना ले गए। महिला के पति विजय महतो ने बताया कि उसकी पत्नी मंजू की हरकत अच्छी नहीं है। वह अक्सर घर से भाग जाती थी। उसके दूसरे युवक से अफेयर चल रहा था।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पति से असंतुष्ट महिला करती है ये हरकतें, दूसरे मर्दो के साथ करना चाहती है ये काम

महिला ने किया था सुसाइड का प्रयास

विजय ने बताया कि मंजू दो साल से घर से लापता थी। हालांकि वह कभी कभार दिखती थी। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। वह सोनपुर का रहने वाला है। इसलिए उन्होंने कभी इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। पहले इसी कारण कई बार घर मे लड़ाई झगड़ा भी होता था। इसके बाद वह घर छोड़कर चली गई थी। कुछ दिन पूर्व उसने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की थी।

लेकिन, स्थानीय लोगों की सक्रियता से उसे बचा लिया गया। इसके बाद से वह अपने प्रेमी के साथ रहती थी। इधर, विजय ने दूसरी शादी कर ली। उसका कहना है कि कुछ महीने पहले उसकी पत्नी के प्रेमी ने अश्लील वीडियो भी भेजा था। जिसमे वे दोनों साथ थे। तभी उन्होंने ठान लिया था की अब वह उसे कभी नहीं अपनाएंगे।

गांव वाले भी विजय के पक्ष में

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: ऐसे पुरुषों के पास भागी चली आती हैं महिलाएं, ये काम करने में नहीं लगाती देरी

अब अचानक से वह ससुराल पहुंची और घर मे अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गयी। लेकिन, गांव वालों ने महिला और प्रेमी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। फिर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पूरे मामले पर फोन से बातचीत के दौरान मनियारी थाना की पुलिस सब इंस्पेक्टर संजय पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के हरिशंकर मनियारी पंचायत के एक गांव से एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।