Haryana के किसानों को मिलेगी खास सुविधा, सरकार ने किया एलान
Haryana - हरियाणा के किसानों के लिए सरकार ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। नए बजट में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों (farmers) को राहत देने पर खास जोर दिया गया है। आपको बता दें कि बिजली आपूर्ति, सिंचाई और निवेश से जुड़े फैसलों से किसानों की रोजमर्रा की समस्याएं कम होने और आय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 (FY 2026-27) के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह राशि चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान 2.02 लाख करोड़ रुपये से 10.28 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्रालय का प्रभार (charge of finance ministry) संभाल रहे सैनी ने विधानसभा में बताया कि बजट (budget) तैयार करते समय विभिन्न वर्गों से मिले करीब 5,000 सुझावों को शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने बताया कि उनकी सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए 217 वादों में से अब तक 60 पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 28,205 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय (Capital expenditure) प्रस्तावित किया गया है, जो कुल बजट का 12.6 प्रतिशत है। पूंजीगत व्यय का उपयोग बुनियादी ढांचे और स्थायी परिसंपत्तियों के विकास में किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विश्व बैंक ने ‘हरियाणा स्वच्छ हवा परियोजना’ (Haryana Clean Air Project) के लिए 2,716 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। नए बजट प्रस्तावों में हरियाणा एग्री डिस्कॉम की स्थापना (Establishment of Haryana Agri Discom) भी शामिल है। यह राज्य की तीसरी बिजली वितरण कंपनी होगी, जो 5,084 कृषि फीडर और 7.12 लाख कृषि उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करेगी।
Haryana Budget 2026: कांग्रेस ने बजट की आलोचना की-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नई बिजली वितरण (new power distribution) कंपनी के गठन से किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा, उन्होंने 100 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ ‘हरियाणा ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड’ स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा है।
इस कोष के गठन का उद्देश्य शून्य उत्सर्जन वाले वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, शहरों को हरित बनाने, जलवायु-अनुकूल कृषि और प्रकृति-आधारित समाधानों में निवेश को बढ़ावा देना है।
हरियाणा बजट 2026-27 (Haryana Budget 2026-27) को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “खोदा पहाड़ निकली चुहिया। जो खुद ‘फुलस्टॉप’ सरकार है, उसे ‘नॉनस्टॉप’ बताया जा रहा है।” हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि बजट में लंबा भाषण तो दिया गया, लेकिन सरकार ने यह नहीं बताया कि अब तक वास्तव में किया क्या है।
हरियाणा बजट 2026-27 पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने कहा कि 2.23 लाख करोड़ रुपये का यह हरियाणा का ऐतिहासिक बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विज़न के अनुरूप है, जिसमें सरकार किसान, युवा, महिला और गरीब-इन चार स्तंभों पर काम करती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बजट से पहले लगातार परामर्श किए गए, जिससे इसे और व्यावहारिक बनाया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने कहा कि बजट तैयार करते समय जनता से मिले सुझावों को इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले के बजटों को सरकार का बजट कहा जाता था, लेकिन लोगों से परामर्श लेने के बाद यह जनता का बजट बन गया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस बजट को धरातल पर उतारा जाएगा और इसका सीधा लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा।
