home page

First Love : इन 4 कारणों से कभी नहीं भूल पाते पहला प्यार, आपके साथ भी होगा ऐसा

पहले प्यार का होना जितना आसान नहीं होता ठीक उसी तरह उसे भूलना भी आसान नहीं होता है। वैसे तो प्यार हमेशा खास होता है, लेकिन पहले प्यार के दौरान हुई छोटी से छोटी घटना भी आपको याद रह जाती है और उसे आप भूल नहीं पाते हैं। दरअसल, पहला प्यार आपको उन घटनाओं से परिचय करवाता है, जिसे आपने पहले कभी किया ही नहीं है।
 | 
First Love : इन 4 कारणों से कभी नहीं भूल पाते पहला प्यार, आपके साथ भी होगा ऐसा

HR Breaking News (ब्यूरो):  पहले प्यार के दौरान हुई चीजें अच्छी हो या बुरी, आश्चर्यजनक हो या स्वभाविक लेकिन आपको उस दौरान की हर बातें याद रहती हैं। यह सारी चीजें आपके जीवन का एक हिस्सा हो जाती हैं। जब भी आप अपने पहले प्यार के बारे में सोचते हैं तो वो सारी चीजें आपको थोड़ा अजीब पर बहुत अच्छी लगती हैं।

भले ही आपका पहला प्यार 50 साल पहले ही क्यों न हुआ हो, लेकिन आपको उस दौरान की एक-एक बात याद रह जाती है। अब आपको लग रहा होगा की इंसान का यादाश्त तेज है इसलिए उसे हर बात याद रह जाती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आइए जानते हैं क्यों याद रहता है पहला प्यार.

Chanakya Niti: महिला करती है इशारे तो समझ जाएं करना चाहती है ये काम


अनोखा होता है पहला प्यार


अपने पहले प्यार को आपने जिस व्यक्ति के साथ अनुभव किया था हो सकता है उन्होंने आपको नई चुनौतियों को लेने और नई चीजों को आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया हो, जिससे वो आपके यादों में बस गए हों। कुछ मामलों में, पहला प्यार भी आपके विभिन्न भौतिक प्राथमिकताओं में शामिल हो सकता है, जो आपके अंदर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं को लाने का कारण हो सकता है।

आप जब भी पहली बार प्यार में पड़ते हैं तो आप उस प्यार के सामने अपने आप को कमजोर समझते हैं। अचानक आप किसी और के बारे में इस तरह से परवाह करने लगते हैं कि आप खूद को ही भूल जाते हैं।

Chanakya Niti: महिला करती है इशारे तो समझ जाएं करना चाहती है ये काम

जब आप प्यार के रोमांटिक अंदाज को अनुभव करते हैं तो आपके अंदर संभावना और उत्साह की नई दुनिया खुल जाती है। प्यार के दौरान महसूस की गई चीजें आपके द्वारा पहले महसूस की गई किसी भी चीज के विपरीत होता है, इसलिए इसका अनोखापन आपको हमेशा के लिए याद रह जाता है।


जवानी को याद दिलाता है पहला प्यार


आप जब भी पहले प्यार में होते हैं तो उस समय दुनिया की हर चीज आपको अच्छी लगने लगती है। क्योंकि यह समय आपके जीवन का वह समय होता है जब आप  पहली-पहली बार जवानी की दहलीज पर आकर खड़े होते हैं।

Chanakya Niti: महिला करती है इशारे तो समझ जाएं करना चाहती है ये काम

पहला प्यार आपके युवावस्था की यादों को फिर से वापस ले आता है। अपनी जवानी का प्रतिनिधित्व करने के साथ पहला प्यार आपको उस समय का याद दिलाता है जब आपको संभावनाएं अनंत लगती थीं। उस समय आपको जीवन से जु़ड़ा हर कुछ आपको नया और रोमांचक लगता है। पहला प्यार को याद करते हुए आप इतिहास की अच्छी यादों में चले जाते हैं और अपने आज को ढूंढने लगते हैं।


एक बार ही होता है पहला प्यार


जीवन में किसी घटना का होना केवल एक ही बार होता है, जिस वजह से उस घटना की याद विशेष रुप से स्थान बना लेती है। ठीक इसी तरह आपका पहला प्यार भी है। आपका पहला प्यार हमेशा आपके साथ रहेगा, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह आपका पहला प्यार है। पहला प्यार हमेशा आपके जीवन के बाकी हिस्सों के लिए पहला ही होगा।

Chanakya Niti: महिला करती है इशारे तो समझ जाएं करना चाहती है ये काम

कोई फर्क नहीं पड़ता की बाद में आपको किससे और कितना गहरा प्यार हो रहा है। हम जब भी अपने आज को देखते हैं तो हमें अपने सुनहरे कल की याद जरूर आती है। आप जीवन में हुई उन गलतियों को भी याद करते हैं और उन गलतीयों को सुधारने में मदद करने वाले लोग की भी याद आती है। इन यादों में आपका पहला प्रेमी भी शामिल हो सकता है। दरअसल, पहला प्रेमी आपका प्रेरणा होता है, जिसे आप जीवन में बहुत बार याद करते हैं।


पहला प्यार का कोई और विकल्प नहीं होता


अमूमन हर चीजों का कुछ न कुछ विकल्प मौजूद होता है। लेकिन पहले प्यार का कोई विकल्प नहीं होता। युवावस्था के दौरान, जीवन हमें जहां ले जाता है, हम वहां चले जाते हैं। इसमें हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता है। अक्सर पहला प्यार भी युवा प्यार होता है। छोटी उम्र में हम परिवार की गतिविधियों में बंधे होते हैं।

Chanakya Niti: महिला करती है इशारे तो समझ जाएं करना चाहती है ये काम

परिवार के द्वारा लिए गए निर्णयों के आधार पर ही हमें जीवन जीना होता है। लेकिन प्यार में हम अपने से निर्णय लेते हैं।  पहले प्यार के दौरान हमें किसी भी चीज की अपेक्षा नहीं होती क्योंकि यह इमानदारी से विकसित होता है। लेकिन पहले प्यार के बाद हम किसी भी बाद के रिश्ते में स्वार्थी हो जाते हैं। इसलिए जब भी हम अपने अतीत के बारे में सोचते हैं तो हमें अपने पहले प्यार की याद जरूर आ जाती है।