Glass Bridge: भारत के इस राज्य में है कांच का पुल, चलते समय थम जाती हैं सांसे

HR Breaking News (ब्यूरो) : बिहार संस्कृति और अपनी खूबसूरत परंपरा के लिए काफी ज्यादा फेमस है। इतिहास पर अगर हम नजर डालें तो बिहार भारत की सबसे समृद्ध और विकसित जगहों में आता है। बिहार की खूबसूरती अगर देखना चाहते हैं, तो आपको राजगीर जाना चाहिए। राजगीर अपनी कई शानदार जगहों की वजह से न केवल देश के लोगों को बल्कि विदेशियों को भी काफी ज्यादा आकर्षित करता है। लेकिन एक और प्लेस है, जो राजगीर वासियों के दिलों में बस चुकी है।
हम बात कर रहे हैं, यहां के ग्लास ब्रिज के बारे में, जिसे देख हर किसी की सांसे मानों थम सी जाती हैं। राजगीर के इस ग्लास ब्रिज को देख ऐसा लगता है मानों ब्रिज आपको जन्नत के खूबसूरत नजारे दिखाने के लिए ले जा रहा है। चलिए आज हम आपको राजगीर के ग्लास ब्रिज के बारे में बताते हैं।
ये भी देखें: Love Affair : सास ने 28 साल के दामाद से बनाए संबंध, बुलाती थी घर
भारत के ग्लास ब्रिज के बारे में
चीन के हांगझोऊ ब्रिज को देखकर ही राजगीर का ग्लास ब्रिज बनाया गया है। बता दें, दुनिया में कुछ गिनी चुनी जगह हैं, जहां आपको इतने बड़े ग्लास के ब्रिज देखने को मिलेंगे। राजगीर का ग्लास ब्रिज भारत का दूसरा सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज है। यहां जाकर यकीनन आपको विदेश में खड़े होने जैसी फीलिंग आएगी।
कितना बड़ा है
कांच का ये पुल 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ये 6 फीट चौड़ा है। पुल को काफी मजबूती से बनाया गया है। इसलिए कांच का पुल होने की वजह से भी इस पुल पर 40 से ज्यादा खड़े हो सकते हैं। 200 फीट ऊंचे इस ब्रिज को देखने के लिए कभी भी जा सकते हैं।
ये भी देखें: Love Affair : सास ने 28 साल के दामाद से बनाए संबंध, बुलाती थी घर
देख सकते हैं खूबसूरत नजारे
राजगीर ब्रिज खूबसूरत जंगलों के बीच बना हुआ है, यहां जाकर आप 200 फीट की ऊंचाई से बिहार के खूबसूरत नजारे देख पाएंगे। यहां खड़े होकर प्रकृति को देखने का जो मजा है, वो आपको शायद ही किसी पहाड़ी जगह पर देखने को मिल सकता है। साथ ही, राजगीर जू में आप साइक्लिंग, जीप स्काई बुकिंग और वॉल क्लाइम्बिंग का भी मजा ले सकते हैं।
कितना आ सकता है खर्च
विदेशों की तरह इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए आपको बस 200 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। ग्लास ब्रिज जाने के लिए एंट्री फीस 50 रुपए है, वहीं इस पुल पर घूमने के लिए आपको 150 रुपए देने पड़ेंगे। राजगीर ग्लास ब्रिज को देखने का समय सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक है।
ये भी देखें: Love Affair : सास ने 28 साल के दामाद से बनाए संबंध, बुलाती थी घर
कैसे करें बुकिंग
राजगीर ग्लास के ब्रिज पर जाने के लिए आपको https://rajgirzoosafari.bihar.gov.in/website/ पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। फिर आप पटना से टैक्सी या बस की मदद से राजगीर पहुंच कर ग्लास ब्रिज का मजा ले सकते हैं।