home page

Haryana News : प्रदेश को बड़ी सौगात, 52 शहर-कस्बों में बनाए जाएंगे 500 से ज्यादा नए सेक्टर

New Sectors in Haryana : हरियाणा में अब प्रगति कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर 52 शहर-कस्बों को नई रफ्तार मिलने वाली है। यहां पर 500 से ज्यादा नए सेक्टर को बनाया जाने वाला है। इन सेक्टर के बनने की वजह से राज्य की प्रगति को नई रफ्तार मिलेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से प्रदेश में बनने वाले इन सेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।

 | 
Haryana News : प्रदेश को बड़ी सौगात, 52 शहर-कस्बों में बनाए जाएंगे 500 से ज्यादा नए सेक्टर

HR Breaking News (Sectors in Haryana) प्रदेश को अब एक बड़ी सौगात मिल रही है। अब हरियाणा के शहरों और कस्बों में 500 नए सेक्टरों को बसाया जाने वाला है। यहां पर लोगों को बेहतर आवासिय सुविधाएं (Facilities in Sector) मिलने वाली है, इसकी वजह से लोगों को काफी लाभ हो रहा है। ये 500 नए सेक्टर 52 शहर और कस्बों में बसाया जाने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये इस नए एक्सप्रेसवे के बारे में पूरी जानकारी-

 


शहरीकरण को मिलेगा बढ़ावा 

 

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने प्रदेश में सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा खाका तैयार कर लिया है। बता दें कि इस योजना के तहत राज्य के पांच प्रमुख जोनों—गुरुग्राम, (Sector in Gurugram) फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और पंचकूला-के अंतर्गत आने वाले 52 शहरों और कस्बों में 500 से अधिक नए सेक्टर विकसित किए जाने वाले हैं। इसके लिए लगभग 1.46 लाख एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।


ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से होगा भूमि अधिग्रहण 

एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक चंद्रशेखर खरे ने सभी जोन प्रशासकों और संपदा अधिकारियों को पत्र जारी कर आगामी कार्रवाई तेज करने को लेकर निर्देश जारी कर दिये हैं। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ई-भूमि पोर्टल (Land acquisition of New Sector) के माध्यम से की जाने वाली है। यहां पर संबंधित क्षेत्रों की राजस्व जानकारी, खसरा संख्या और भूमि का विस्तृत विवरण अपलोड किया जाने वाला है।


कई नए शहरों को मिलेगा सेक्टर नेटवर्क 

गुरुग्राम जोन में गुरुग्राम, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर और गोलपहली समेत सात शहर-कस्बों को योजना (New Sector Project) में शामिल किया जा रहा है। फरीदाबाद जोन के तहत फरीदाबाद, नूंह, तावडू और होडल में नए सेक्टर के तौर पर विकसित होने वाला है।


रोहतक जोन में हैं सबसे ज्यादा शहर 

रोहतक, सांपला, कलानौर, सोनीपत, पानीपत, इसराना, खरखौदा, गन्नौर, गोहाना, झज्जर, (New Sector in Haryana) बहादुरगढ़, आरोग्यधाम बाढ़सा और बेरी में सेक्टर बसाने की प्लानिंग की जा रही है। हिसार जोन में हिसार, हांसी, अग्रोहा, नारनौंद, उकलाना, बरवाला, जींद, नरवाना, उचाना, फतेहाबाद, टोहाना और भूना सहित 13 शहर कस्बे को शामिल किया गया है। इसके साथ ही में पंचकूला जोन में पिंजौर-कालका, पंचकूला एक्सटेंशन (New Sector), रायपुररानी, यमुनानगर-जगाधरी, शाहाबाद, कैथल, करनाल, असंध, इंद्री, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, पिहोवा और लाड़वा जैसे 14 शहर-कस्बों में नए सेक्टर विकसित किये जाने वाले हैं।


चार श्रेणियों में होगा भूमि का यूज 

प्रस्ताव के मुताबिक कुल 1,46,707.921 एकड़ भूमि को चार श्रेणियों में विकसित (Sector Devlopment) किया जाने वाला है। इसमें रिहायशी सेक्टरों के लिए 1,02,281.824 एकड़, व्यावसायिक उपयोग के लिए 11,553.725 एकड़, पब्लिक व सेमी-पब्लिक उपयोग के लिए 4,773.303 एकड़ तथा मिश्रित उपयोग के लिए 28,099.069 एकड़ भूमि को शामिल किया गया है। एचएसवीपी मुख्यालय स्तर पर जोनवार प्रस्ताव (New Sector Project) तैयार किए जा चुके हैं। योजना के अमल में आने से शहरों के आसपास नियोजित शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा और अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाएंगे। इसके साथ ही में आम लोगों को रियायती दरों पर आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट उपलब्ध होने की संभावनाएं भी बढ़ने वाली है।