Haryana News: प्रदेशवासियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज में सफर करने से पहले बुक करा सकेंगे टिकट
Haryana News - हरियाणा के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने से पहले ही टिकट ऑनलाइन बुक की जा सकेगी। इससे बस अड्डों (bus stand) पर लंबी कतारों से बचा जा सकेगा और घर बैठे अपनी पसंदीदा सीट चुनकर यात्रा करना आसान होगा... इससे जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana News) प्रदेश में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में एक बार फिर ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। करीब पांच साल पहले बंद हुई यह व्यवस्था अब दोबारा लागू की जा सकती है। इसके शुरू होने के बाद यात्री घर बैठे ही अपनी पसंद की सीट बुक कर सकेंगे, जिससे बसों में सफर पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।
यह सुविधा मुख्य रूप से लंबे रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों में शुरू की जाएगी। यात्री विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी यात्रा की तारीख, रूट और सीट नंबर (Seat NO,.) का चयन कर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। इससे बस अड्डों पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी और यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने में भी आसानी होगी।
कोरोना काल से पहले रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग (Online ticket booking in roadways buses) की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते इसे बंद कर दिया गया था। अब विभाग इस सुविधा को फिर से शुरू करने की तैयारी में जुटा है। अगर करनाल डिपो की बात करें तो यहां फिलहाल करीब 139 रोडवेज बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें से लगभग 50 बसें प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के अलग-अलग रूटों पर सेवाएं दे रही हैं।
ऑनलाइन बुकिंग (online booking) शुरू होने के बाद इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। अगर किसी कारण से बुक की गई बस अपने तय रूट पर नहीं चल पाती है, तो रोडवेज विभाग यात्रियों (Roadways Department Passengers) को करीब पांच घंटे पहले ही संबंधित वेबसाइट के माध्यम से इसकी जानकारी दे देगा, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डेमो के तौर पर यहां शुरू की गई थी बुकिंग प्रक्रिया-
हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) की ओर से ऑनलाइन बुकिंग सुविधा को प्रदेशभर में लागू करने से पहले चंडीगढ़ और यमुनानगर डिपो (Yamunanagar Depot) में डेमो के तौर पर शुरू किया गया था। यहां यह व्यवस्था सफल रही, जिसके बाद अब इसे पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी की जा रही है।
लंबे रूट पर चलने वाली बसों का समय-
स्थान - पहली बार चलने का समय
- जम्मू के लिए 7 बजे सुबह
- बैजनाथ के लिए 5 बजे शाम को
- शिमला के लिए 5 बजकर 40 पर सुबह को
- चंडीगढ़ के लिए 5 बजकर 20 मिनट सुबह, 10 बजकर 20 मिनट सुबह, 6 बजकर 40 मिनट शाम,
- सिरसा के लिए 5 बजकर 10 मिनट पर सुबह
- हरिद्वार के लिए 6 बजकर 20 मिनट पर सुबह
- दिल्ली के लिए 5 बजकर 20 मिनट पर सुबह
- यमुनानगर के लिए 6 बजे सुबह
- हिसार के लिए 5 बजकर 20 मिनट सुबह
ऑनलाइन प्रक्रिया नियमानुसार होगी शुरू-
रोडवेज करनाल के जीएम कुलदीप सिंह (Kuldeep Singh) ने बताया कि कोरोना से पहले ऑनलाइन बस बुकिंग की सुविधा (Online bus booking facility) मौजूद थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे बंद कर दिया गया था। अब जब भी यह प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी, तो सभी तैयारियों के साथ नियमानुसार ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी।
