home page

Haryana News: हिसार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बनाए जाएंगे 8 नए सेक्टर, जाने लोकेशन

Haryana News: हिसार जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए कई नए सेक्टर विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में आठ नए सेक्टर बसाए जाएंगे। इससे आवासीय सुविधाएं बढ़ेंगी और इलाके में योजनाबद्ध तरीके से विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी-

 | 
Haryana News: हिसार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बनाए जाएंगे 8 नए सेक्टर, जाने लोकेशन

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana News) जिला बनने के बाद हांसी शहर के विस्तार और शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP - Haryana Shehri Vikas Pradhikaran) ने शहर और आसपास के तीन गांवों में आठ नए सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए करीब 1494.78 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के पहले चरण में ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन (Apply on e-Bhoomi portal) शुरू हो गए हैं और यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी।

नारनौंद क्षेत्र (Narnaund area) में करीब 248 एकड़ भूमि पर तीन नए सेक्टर विकसित किए जाने की योजना है। इसके लिए पहले चरण में शेखपुरा, ढाणा, ढाणी कुंदनापुर और हांसी की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। खास बात यह है कि जमीन सीधे किसानों और भूमि मालिकों की सहमति से खरीदी जाएगी।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया (land acquisition process) पूरी होने के बाद ही एचएसवीपी (HSVP) यह तय करेगा कि कितने सेक्टरों का विकास किया जा सकता है। प्रस्तावित योजना में सेक्टर 1, 2, 4, 7, 13, 14, 15 और 16 शामिल हैं। हांसी में पहले से मौजूद सेक्टर 6, सेक्टर 6 पार्ट-2 और सेक्टर 5 में से सेक्टर 6 पूरी तरह विकसित हो चुका है, जबकि बाकी सेक्टरों का विकास कार्य अभी जारी है।

सेक्टर 3 की जमीन पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) स्थापित करने की योजना है। वहीं नारनौंद में करीब 248 एकड़ भूमि पर सेक्टर 2, 4 और 6 विकसित किए जाएंगे, जबकि यहां अभी तक कोई सेक्टर मौजूद नहीं है। उकलाना में सेक्टर 2P, 3P, 4P, 7P और 8P प्रस्तावित हैं। इसके अलावा अग्रोहा में लगभग 222 एकड़ जमीन पर सेक्टर 2 और 4 विकसित किए जाएंगे। इस योजना के तीसरे चरण के तहत ई-भूमि पोर्टल पर 1 जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे।


मास्टर प्लान 2031 के तहत इन सेक्टरों में चौड़ी सड़कें, पार्क, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम (Modern drainage system) और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। मास्टर प्लान 2031 के अनुसार शहरी विकास को गति देने के लिए पूरे प्रदेश में सेक्टर काटने की योजना तैयार की गई है।



जिला बनने के बाद जरूरत के अनुसार विकसित किए जाएंगे नए सेक्टर-

हांसी को हरियाणा का 23वां जिला घोषित (Hansi declared as the 23rd district of Haryana) किए जाने के बाद यहां प्रशासनिक और आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई गई है। हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों (Hansi and Narnaund assembly constituencies) को मिलाकर बने इस नए जिले में करीब 110 गांव शामिल किए गए हैं। नारनौंद अब हांसी जिले का हिस्सा बन चुका है, जहां नियोजित शहरी विकास के तहत नए सेक्टरों का विस्तार किया जाएगा। जमीन का अधिग्रहण ई-भूमि पोर्टल के जरिए किया जाएगा ताकि किसानों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उचित मुआवजा मिल सके।



नए जिले में बनेगा आधुनिक सचिवालय और कोर्ट परिसर-

हांसी के जिला बनने के बाद फिलहाल पहले से बने लघु सचिवालय को ही जिला सचिवालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। भविष्य में नए जिला सचिवालय और सेशन कोर्ट के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जिसके लिए जमीन की तलाश जारी है। हालांकि बार एसोसिएशन की मांग (demand of association) है कि सचिवालय और सेशन कोर्ट के लिए पास में स्थित एचएसवीपी (HSVP) की जमीन का ही अधिग्रहण किया जाए। उनका कहना है कि यदि सचिवालय को यहां से दूर बनाया गया तो लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।