Haryana News: हरियाणा के एक और शहर में चल सकती है मेट्रो, कॉरिडोर का रास्ता हुआ साफ
Haryana News: हरियाणा के एक और शहर में मेट्रो सेवा का रास्ता साफ हो गया है। संबंधित अधिकारियों ने कहा कि नए कॉरिडोर के लिए जमीन की पैमाइश और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे वहां के लोगों को सुविधाजनक और तेज़ परिवहन सेवा मिलने की संभावना बढ़ गई है... इससे जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) रिठाला-कुंडली-नाथूपुर मेट्रो प्रोजेक्ट (Rithala-Kundli-Nathupur Metro Project) के मार्ग में मौजूद सभी अड़चनें अगले छह महीनों में दूर कर दी जाएंगी। इसके बाद प्रोजेक्ट पर कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है। जमीन मुहैया (land provided) करवा दी गई है और बिजली के तार (electrical wires) व खंभों को शिफ्ट करने के लिए आवश्यक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा, सभी संबंधित टेंडर भी अलॉट कर दिए गए हैं।
प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद बढ़ी-
नरेला से प्याऊ मनियारी और एनएच-44 पर पिलर और स्टेशन के लिए जमीन की पैमाइश और मार्किंग पूरी कर ली गई है। मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार, आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narender Modi) दिल्ली में दो नए कॉरिडोर (new corridor) का उद्घाटन करेंगे और तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। इससे रिठाला-कुंडली-नाथूपुर प्रोजेक्ट के जल्द ही आगे बढ़ने की उम्मीद और मजबूत हो गई है।
बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा के लिए-
दिल्ली के रिठाला-नरेला-नाथूपुर मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 6,230 करोड़ रुपये है, जिसमें से 5,685.22 करोड़ रुपये दिल्ली में और 545.77 करोड़ रुपये हरियाणा (Haryana) में खर्च होंगे। मूल योजना के तहत मेट्रो (metro) को केवल नाथूपुर तक लाने का प्रावधान था, लेकिन अब इसे सेक्टर-7 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है, ताकि लोगों को और अधिक सुविधाजनक परिवहन सेवा मिल सके।
मेट्रो नेटवर्क का विस्तार अब अनिवार्य महसूस होने लगा-
जिले से रोजाना 40 हजार से अधिक लोग दिल्ली आते-जाते हैं। बस या कैब से यात्रा करने पर न केवल खर्च अधिक होता है, बल्कि समय भी ज्यादा लगता है। नए मेट्रो कॉरिडोर (new metro corridor) के बनने से लोग दिल्ली के बवाना, नरेला, नांगलोई और नजफगढ़ जैसे क्षेत्रों तक आसानी से और कम समय में पहुंच सकेंगे। कारोबार, नौकरी और अन्य कारणों से रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए, कुंडली और नाथूपुर से आगे सेक्टर-7 और सेक्टर-15 जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों तक मेट्रो का विस्तार आवश्यक माना जा रहा है।
मेट्रो मार्ग पर जमीन की पैमाइश पूरी-
यह मेट्रो प्रोजेक्ट धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है और सोनीपत के आर्थिक तथा सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सेक्टर-7, सेक्टर-15 और सेक्टर-14 के निवासी इससे सीधे लाभान्वित होंगे। योजना के तहत कुंडली-नाथूपुर तक 2.72 किलोमीटर का मेट्रो विस्तार किया जाएगा और कुंडली व नाथूपुर में दो नए मेट्रो स्टेशन (two new metro stations) बनाए जाएंगे। इसके लिए प्याऊ मनियारी से मेट्रो मार्ग पर जमीन की पैमाइश और मार्किंग भी पूरी कर ली गई है।
21 स्टेशन बनेंगे-
रिठाला-नरेला-नाथूपुर प्रोजेक्ट में रोहिणी सेक्टर-25
रोहिणी सेक्टर-26
रोहिणी सेक्टर-31
रोहिणी सेक्टर-32
रोहिणी सेक्टर-36
बरवाला
रोहिणी सेक्टर-35
रोहिणी सेक्टर-34
बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 3-4
बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 1-2
बवाना जेजे काॅलोनी
सनौठ
न्यू सनौठ
डिपो स्टेशन
भोरगढ़ गांव
अनाज मंडी नरेला
नरेला डीडीए स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स
नरेला
नरेला सेक्टर-5
कुंडली
नाथपुर
अब यदि विस्तार को मंजूरी मिली तो सेक्टर-7 में नया स्टेशन तय हो सकता है।
सोनीपत को यह मिलेगा फायदा-
दिल्ली और एनसीआर (NCR) के शहरों की सीधी कनेक्टिविटी हो सकेगी।
आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) तक पहुंचना आसान होगा।
बाहरी दिल्ली के बवाना, नरेला, नांगलोई और नजफगढ़ तक जाने में कम समय लगेगा।
औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली से आने वाले 20 हजार से ज्यादा श्रमिको को इसका लाभ मिल सकेगा।
दैनिक यात्रियों को दिल्ली के जाम से निजात मिलेगी, समय पर अपने कार्यालयों में पहुंच सकेंगे।
दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों (educational establishments) में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों की राह आसान हो सकेगी।
