home page

Haryana News : हरियाणा को बजट में क्या-क्या मिला, जानें किसानों से लेकर महिलाओं तक क्या हुई घोषणाएं

Haryana News : हरियाणा में बजट पेश किया गया है। बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों से लेकर हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ रखा गया है। हरियाणा के बजट (Haryana ka Budget) में दस प्रतिशत का इजाफा हुआ है। हरियाणा में नई सड़कें भी बनाई जाएंगी। चलिए जानते हैं बजट में क्या क्या मिला है। 
 | 
Haryana News : हरियाणा को बजट में क्या-क्या मिला, जानें किसानों से लेकर महिलाओं तक क्या हुई घोषणाएं

HR Breaking News (Haryana Budget 2026-27) हरियाणा सरकार की ओर बजट पेश किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद ही प्रदेश का बजट पेश किया है। सदम में उन्होंने पगड़ी बांधे हुए पोशाक में बजट पेश किया। सीएम सैनी ने प्रदेश के लिए बहुत सारी घोषणाएं की, चलिए जानते हैं इन्हीं के बारे में- 


बनेगा किसानों के लिए नया बिजली निगम 


हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से 2026-27 के लिए 2,23,658.17 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। सीएम सैनी ने किसानों के लिए एग्री डिस्कॉम नाम का बिजली निगम बनाने की घोषणा की है। इससे किसानों को नए कनेक्शन आसानी से मिल सकेंगे। 

 


यह घोषणाएं भी है अहम


हरियाणा के प्रत्येक जिले में स्वस्थ नारी क्लिनिक भी बनाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही हांसी को मॉडर्न डिस्ट्रिक्ट बनाया जाना भी बजट में शामिल है। सरकार ने उद्योगों के लिए भी घोषणा की है। सरकार की तरफ से 500 करोड़ रुपये का स्पेशल फंड रखा गया है। इस फंड को सक्षम नाम दिया गया है। 

 

10 प्रतिशत ज्यादा है बजट


हरियाणा सरकार की ओर से यह बजट 2025-26 की तुलना में 10.28 फीसदी ज्यादा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री के तौर पर बजट भाषण दिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि राज्य के इतिहास में पहली बार पिछले बजट का 98 प्रतिशत प्रस्तावों का इस्तेमाल किया गया है। हरियाणा में पुलिस की भर्ती में 20 प्रतिशत पद अग्निवीर के लिए आरक्षित करने का ऐलान किया गया है।

बजट बनाने से पहले की थी मीटिंग


हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल के नक्शेकदम पर चलते बजट बनाने से पहले गुरुग्राम में समाज के विभिन्न लोगों के साथ मीटिंग की गई है। इसमें 2000 से ज्यादा प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सरकार की तरफ से ई-मेल और पत्रों के माध्यम से भी लोगों से सुझाव लिए। लोगों के 5000 सुझावों को बजट में शामिल किया, जिनमें 12 खास प्रस्ताव हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने यह भी बताया कि पिछले 10 साल में प्रति व्यक्ति आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है, जो राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। सीएम ने कहा कि 2047 तक हरियाणा को 1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। 


इनकम में हुई बढ़ौतरी


हरियाणा में 2014-15 में प्रति व्यक्ति आय 1,47,382 रुपये थी, जो 2023-24 में बढ़कर 3,24,958 रुपये हो गई। 2024-25 में आय बढ़कर 3,58,171 रुपये हो गई, जबकि राष्ट्रीय औसत आय 2,19,575 रुपये थी। 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय 3,95,618 रुपये हो सकती है। वहीं, जानकारी दी गई है कि 2014 से 2024 तक राजकोषीय घाटा सिर्फ 2.75 परसेंट बढ़ा, जबकि पिछली सरकार में यह 44 फीसदी तक पहुंच गया था।


किसानों के लिए अहम है अलग बिजली निगम


हरियाणा में अलग से बिजली निगम बनाया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से बजट में तीसरी पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी हरियाणा एग्री डिस्कॉम बनाने का ऐलान किया है। बिजली की ये कंपनी किसानों की जरूरतों को पूरा करेगी और 5,084 एग्रीकल्चरल फीडर को मैनेज करेगी। इस कंपनी से 7.12 लाख किसानों को बिना रुकावट बिजली मिलेगी। ट्यूबवेल कनेक्शन भी आसानी से मिलेंगे। 

महिलाओं के लिए विशेष


बजट में ‘हर नारी, स्वस्थ नारी’ स्कीम की घोषणा की गई है, इसके अनुसार हरियाणा के प्रत्येक जिले में महिलाओं के लिए क्लीनिक बनाई जाएगी। प्रदेश में सर्विकल कैंसर से फाइट के लिए 14 साल की 3 लाख लड़कियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं, एआई के क्षेत्र में भी 1 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। 

सक्षम फंड इन जिलों के लिए


हरियाणा के पुराने औद्योगिक क्षेत्रों पर भी विशेष फोकस रखा जाएगा। बजट में पुराने इंडस्ट्रियल एरिया सोनीपत, हिसार, अंबाला शहर, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, नीलोखेड़ी, बहादुरगढ़, बरवाला और पानीपत में 500 करोड़ रुपये का सक्षम फंड बनाया गया है। इसके साथ ही विधानसभा वाइज सार्वजनिक-निजी भागीदारी यानी पीपीपी मॉडल पर 'आदर्श परीक्षा केंद्र' स्थापित किए जाएंगे। सरकारी इमारतों और गोसालाओं में सोलर एनर्जी पर जोर दिया जाएगा।