home page

Haryana Railway Network : हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, दो रूट पर ट्रेनें हुई नियमित

Haryana Railway Network : हरियाणा में रेलवे के नेटवर्क को और मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश में रेलवे परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। दो रूटों पर ट्रेनों को नियमित कर दिया गया है। इससे हरियाणा ही नहीं, दो राज्यों को सीधा लाभ होगा। चलिए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से- 
 | 
Haryana Railway Network : हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, दो रूट पर ट्रेनें हुई नियमित

HR Breaking News (Haryana Railway) हरियाणा व केंद्र सरकार की ओर से परिवहन सेवाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है। हरियाणा व आसपास के राज्यों के लिए लगातार रेलवे व सड़क नेटवर्क को बढ़ाया जा रहा है। वहीं, इसी कड़ी में अब रेलवे की ओर से दो रूट्स पर ट्रेनों को नियमित कर दिया गया है। चलिए जानते हैं इन ट्रेनों के रूट्स के बारे मे- 

 

 

फैसले का किया स्वागत


रेलवे के इस फैसले (Railway Update) का लोगों व रेलवे यात्री संघों की तरफ से स्वागत किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मांग को लेकर रेलवे प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया गया था। संघ पदाधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों के नियमित होने से रूट पर यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी। संघ की ओर से इसपर धन्यवाद करते हुए आगे भी ऐसे ही मांगें उठाने की बात कही है।  

यह है रेलवे के रूट


भारतीय रेलवे की तरफ से जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस (Jaipur–Bhiwani–Jaipur Express) और दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस डेमू ट्रेन को नियमित किया गया है। इससे नारनौल व आसपास के क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, दिल्ली के लिए एक और सीधी रेल सेवा भी शुरू हो जाएगी। दैनिक रेल यात्री संघ (Daily Rail Passengers' Association) नारनौल के अनुसार ट्रेन संख्या 09733/09734 जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस को अब नियमित कर दी गई है।


बता दें कि यह ट्रेन जयपुर से भिवानी के लिए नियमित ट्रेन संख्या 59709 तथा वापसी में भिवानी से जयपुर के लिए 59710 नंबर के साथ संचालित की जाएगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस डेमू को भी नियमित किया गया है। इससे पहले इस ट्रेन को दिल्ली से रेवाड़ी 74001 तथा रेवाड़ी से दिल्ली 74004 नंबर के साथ संचालित किया जाता था। इसका अब विस्तार रींगस तक किया गया है। 

वहीं, ट्रेन दिल्ली से रींगस के लिए 74041 तथा वापसी में रींगस से दिल्ली के लिए 74042 नंबर के साथ नियमित रूप से संचालित होगी। दैनिक रेल यात्री संघ की तरफ से जानकारी दी गई है कि इसको लेकर काफी टाइम से मांग की जा रही थी।