home page

Haryana Rajasthan : युवक ने 50 से ज्यादा महिलाओं को फसाया, हर किसी पर लगाता था एक ही तरकीब

सांगानेर थाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक ने 50 से ज्यादा महिलाओं को प्यार के जाल में फंसार लाखों की ठगी कर चुका है। जानिये पूरा मामला- 

 | 
Haryana Rajasthan : युवक ने 50 से ज्यादा महिलाओं को फसाया, हर किसी पर लगाता था एक ही तरकीब

HR Breaking News (नई दिल्ली)। सांगानेर थाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को दबोच कर बड़ा खुलासा किया है। इस शातिर अपराधी ने ना केवल लड़कियों को शादी का झांसा देकर देश शोषण किया। बल्कि उनसे रुपए ऐंठे और लड़कियों के घर चोरी की वारदातें भी की। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के अंबाला निवासी सैयद खान खावर अली को गिरफ्तार किया है।

आरोपी लड़कियों को मेट्रोमोनियल साइट पर शादी को झांसा देकर फंसाता था। आरोपी ने इससे पहले वर्ष 2020 में भी मेट्रोमोनियल साइट की मदद से एक लड़की से बातचीत कर उसे फंसाया। इस दौरान उसे मिलने के बहाने होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। जिसको लेकर डिफेंस कॉलोनी थाना दिल्ली में आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें : UP में बड़ा शहर बसाने का प्लान, 8 जिले होंगे शामिल

अब तक 50 से ज्यादा लड़कियों को बना चुका है शिकार

डीसीपी (पूर्व) ज्ञान चंद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सैयद अब तक 50 से ज्यादा लड़कियों को मेट्रोमोनियल साइट के जरिए अपने जाल में फंसा चुका है। इस दौरान आरोपी ने लड़कियों को शादी का झांसा देखकर उनका देह शोषण किया। इसके अलावा आरोपी ने लड़कियों से रुपए भी ऐंठे। यही नहीं आरोपी ने लड़कियों के घर में चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया है। हालांकि इस दौरान पीड़ित लड़कियों ने पुलिस में रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया।

देह शोषण के मामले में जेल जा चुका है आरोपी

डीसीपी यादव ने बताया कि आरोपी सैयद पहले भी शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि गत 6 मई को एक परिवादिया ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। 

जिसमें बताया कि आरोपी ने मेट्रोमोनियल साइट के जरिए परिवादिया से संपर्क किया। इस दौरान आरोपी सैयद उससे मिलने जयपुर आया। जहां आरोपी जाते समय परिवादिया के घर से सोने के आभूषण और महंगी घड़ी भीचुरा कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने आरोपी को दबोच कर बरामद कर लिया है।

हाई प्रोफाइल बायोडाटा के माध्यम से फंसाता था लड़कियों को

पुलिस ने बताया कि आरोपी सैयद खान मेट्रोमोनियल साइट पर अपने को हाई प्रोफाइल बता कर लड़कियों को जाल में फंसाता था। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि करीब 2 माह पूर्व उसने परिवादियां को दिल्ली कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट का एडवोकेट बताया। इसके बाद उसने परिवादिया से जान पहचान कर बातचीत शुरू की। इस दौरान गत 27 अप्रैल 2023 को वह परिवादिया से मिलने जयपुर आया। जहां उसने परिवादिया के लिए सोने का नया कड़ा बनवाने का झांसा दिया। 

ये भी पढ़ें : RBI Guidelines : 500 और 1000 के नोटों को लेकर RBI ने दी बड़ी जानकारी

इस बीच वह परिवादिया के फ्लैट से सोने का कड़ा, सोने की चेन मय लोकेट तथा एक महंगी घड़ी चुरा कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जब भी वारदातों को अंजाम देता। तब हर बार पुराने मोबाइल नंबर बंद कर नई सिम ले लेता था। आरोपी तीन-चार माह में लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता था।