home page

Haryana को रेलवे की ओर से सौगात, दो रूट पर स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई

Haryana - हरियाणा के यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से राहत भरी खबर है। बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने दो प्रमुख रूट पर स्पेशल ट्रेनों (special trains) की संचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है-

 | 
Haryana को रेलवे की ओर से सौगात, दो रूट पर स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने तीन जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं के संचालन (operation of railway services) की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। (rewari special trains extended for holi passengers)

उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09633/09634 **रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन रेवाड़ी से 1, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29 और 30 मार्च को तथा रींगस से 2, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29, 30 और 31 मार्च को संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा रेवाड़ी से एक, सात, आठ, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च को एवं रींगस से एक, सात, आठ, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च तक विस्तार किया है।

इसी तरह गाड़ी संख्या 09733/09734 **जयपुर-भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यह ट्रेन जयपुर से 1 से 31 मार्च तक और भिवानी से भी 1 से 31 मार्च तक संचालित की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल रेल सेवाओं का समय और ठहराव पहले की तरह ही रहेगा।