home page

आशियाना फांउडेशन जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर समय रहती है तैयार : रामदयाल बलडी

HR BREAKING NEWS, करनाल। आशियाना फांउडेशन : शीतलहरी व सर्द हवाओं से कडक़ती ठंड में अगर खुले आसामन के नीचे रात गुजार रहे जरूरतमंद लोगों को अगर सर्दी से बचने के लिए कंबल मिल जाए तो उससे ज्यादा खुशी की बात जरूरमंद व्यक्ति के लिए क्या होगी। जरूरतमंद लोगों को ऐसी खुशी देने के लिए
 | 
आशियाना फांउडेशन जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर समय रहती है तैयार : रामदयाल बलडी

HR BREAKING NEWS, करनाल। आशियाना फांउडेशन : शीतलहरी व सर्द हवाओं से कडक़ती ठंड में अगर खुले आसामन के नीचे रात गुजार रहे जरूरतमंद लोगों को अगर सर्दी से बचने के लिए कंबल मिल जाए तो उससे ज्यादा खुशी की बात जरूरमंद व्यक्ति के लिए क्या होगी। जरूरतमंद लोगों को ऐसी खुशी देने के लिए आशियाना फांउडेशन हर समय तैयार रहती है। इसी कड़ी में जिले में बढ़ी ठंड को देखते हुए आशियाना फांउडेशन के सदस्यों ने बुधवार को  अस्पताल चौक, क्लब मार्केट, बस स्टैंड, सदर बाजार, रेलवे स्टेशन, आईटीआई चौक आदि जगहों पर ठंड से ठिठुरते गरीब, असहाय व निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए गए। वहीं 100 कंबल रेडक्रॉस को दिए ताकि रैन बेसरो में जो लोग रह रहे है उन्हें कंबल वितरित किए जा सके। फांउडेशन के अध्यक्ष, सचिव व जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयाल बलड़ी व उनकी टीम जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर समय तैयार रहती है।

रामदयाल बलडी ने कहा रात को जब ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब अचानक कंबल मिला तो वो लोग कंबल पाकर खुश हो गए और फांउडेशन के लोगों को धन्यवाद करते हुए भावुक हो गए। इस दौरान बलड़ी  ने कम्बल वितरण के साथ लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भी जागरूक किया और कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। जनकारी देते हुए रामदयाल बलड़ी ने कहा कि आशियाना फांउडेशन के द्वारा कोरोना महामारी में जब लोगों को आक्सीजन तक नहीं मिल रही थी ,उस समय में उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर आक्सीजन सिलेंडर तक वितरित किए है। इसके अलावा फांउडेशन के द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों को स्कूल की वर्दियां, स्टेशनरी व किताबे भी वितरित की जाती है।

आशियाना फांउडेशन के अध्यक्ष सुखबीर ने बताया कि इस भीषण ठंड को देखते हुए फांउडेशन द्वारा कंबल वितरण का कार्य  निरंतर जारी रहेगा। इस कड़ाके की ठंड में जिस गरीब के पास तन ढकने के लिए ढंग के कपडे ना हो उनके लिए कम्बल तो वरदान के समान ही साबित होगा। आशियाना फांउडेशन के अध्यक्ष ने  सभी जि़म्मेदार नागरिकों को आगे आके लोगों की मदद करने को कहा । उन्होंने ये भी कहा की समाज सेवा का कोई दायरा नहीं होता और आप अपने आस-पास ही ऐसे कई अवसर प्राप्त कर सकते हैं जिससे लोगों और समाज की मदद की जा सके। उन्होंने कहा की ऐसा कर हमें काफी आत्मसंतुष्टि मिलती है, क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं। लेकिन गरीब तबके को एक कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर जनमानस के कल्याण हेतु कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं। यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है और आगे भी आशियाना फाउंडेशन जरूरतमंद व्यक्तियो व पीडित की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेगी। इस अवसर पर उनके साथ जयदेव नौलथा, राहुल तोमर, समीर राजीव पाटा, सुभम पोसवाल व रोबिन सहित सभी फांउडेशन के सदस्य मौजूद रहे।

News Hub