home page

ऐलनाबाद उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, पवन बेनीवाल ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

एचआर ब्रेकिंग न्यूज़। हरियाणा के ऐलनाबाद में होने वाले उपचुनाव से पहले ही भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। ऐलनाबाद से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे पवन बेनिवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके अलावा हिसार से भाजपा नेता व कारोबारी अशोक गोयल मंगालीवाला, करनाल से पूर्व सांसद तारा सिंह के बेटे
 | 
ऐलनाबाद उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, पवन बेनीवाल ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

एचआर ब्रेकिंग न्यूज़। हरियाणा के ऐलनाबाद में होने वाले उपचुनाव से पहले ही भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। ऐलनाबाद से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे पवन बेनिवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके अलावा हिसार से भाजपा नेता व कारोबारी अशोक गोयल मंगालीवाला, करनाल से पूर्व सांसद तारा सिंह के बेटे कंवरजीत सिंह ने भी इनेलो छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इन तीनो नेताओं ने सोमवार को ही दिल्ली में कांग्रेस की हरियाणा अध्यक्ष कुमारी शैलजा और प्रभारी विवेक बंसल की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

इस दौरान कुमारी शैलजा बोली कि, जिस तरह से भाजपा के राज में किसान, मजदूर व अन्य वर्गों पर शोषण बढ़ गया है उससे हर वर्ग को अब कांग्रेस से ही उम्मीद बची है। यही वजह है कि, लगातार दूसरे दलों के नेता कांग्रेस में अपना विशवास जता रहे हैं।

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पवन बेनीबाल ने दो बार सिरसा सीट की ऐलनाबाद सीट से भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ा। चुनाव में वे दूसरे नंबर पर रहे थे। भाजपा सरकार में बेनीबाल बीज विकास निगम के चेयरमैन भी रह चुके हैं। ऐलनाबाद में होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा नेता का कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लेना भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें कि, कांग्रेस में शामिल होने वाले नेता अशोक गोयल मंगाली के रहने वाले है जिनका देश-विदेश में तेल का कारोबार है। अशोक गोयल पहले भाजपा में थे और उन्होंने लोकसभा टिकट के लिए प्रयास भी किया था लेकिन उनको टिकट नहीं मिल पाई थी। वहीं दूसरी ओर सरदार कंवरजीत सिंह कांग्रेस की तरफ से पूर्व सांसद व मंत्री रह चुके सरदार तारा सिंह के बेटे है। वे इनेलो में जिला उपाध्यक्ष रह चुके है।