9वे दिन भी जारी है बस कर्मचारियों की हड़ताल, गुस्साए कर्मचारियों का कंडक्टर पर फूटा गुस्सा, आज सीएम करेंगे कर्मचारियों के साथ बैठक

एचआर ब्रेकिंग न्यूज़। पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल का आज 9वा दिन है। इस दौरान कर्मचारियों का गुस्सा मोगा में एक बस कंडक्टर पर फूटा। वह कंडक्टर पीआरटीसी के फरीदकोट डिपो पर कार्यरत है, जो हड़ताल में शामिल होने की बजाय अपनी ड्यूटी कर रहा था। बस के साथ जब वह मोगा बस स्टैंड पहुंचा तो हड़ताली कर्मचारियों ने उसे घेर लिया, यूनियन ने उसे गद्दार कहते हुए उसके हाथ में चूड़ियां और सिर पर चुन्नी पहना दी। बाद में ‘गद्दार लोग मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाने लगे। कर्मचारियों के द्वारा इस तरह किये गए विरोध पर भी सवाल उठ रहे हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि, वह बस कंडक्टर कॉन्ट्रैक्ट पर है। जब पूरा पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी का कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहा। इसक सब के चलते इस कंडक्टर ने यूनियन से अलग होकर बगावत की है। आगे कर्मचारी कहते है कि, यूनियन सब के लिए लड़ रही है, ऐसे में सभी को अपना अपना समर्थन देने की जरुरत है। इससे कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों का फायदा होगा।

मुख्यमंत्री से बैठक के बाद हड़ताल खुलने के आसार
हड़ताल कर रहे पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक होगी। माना जा रहा है कि, आज की बैठक के बाद हड़ताल ख़त्म हो जाए। मुख्यमंत्री का कर्मचारियों की मांगों को लेकर का क्या रुख रहता है, यह भी हड़ताल के ख़त्म होने की प्रक्रिया को तय करेगा। सूत्रों के अनुसार, चुनाव के नजदीक महिलाओं की मुफ्त बस सफर स्कीम बंद होने से सरकार भी कर्मचारियों की हड़ताल से नाराज बताई जा रही है।
बैठक में बात नहीं बनी तो यूनियन कर सकती है हाईवे जाम
आज होने वाली मुख्यमंत्री के साथ बैठक में बात नहीं बनई तो हड़ताल कर रहे कर्मचारी हाईवे जाम कर सकते है। कैप्टन के साथ कर्मचारियों की यह सरकार के साथ आखिरी बातचीत होगी। अगर इसमें पुख्ता फैसला नहीं हुआ तो फिर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की यूनियन हाईवे जाम कर सकती है। फेस्टिवल सीजन में जाम से लोगों की मुश्किल बढ़ सकती है।
सरकार व कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति पहले ही बनी हुई है। सरकार उन्हें नोटिस भेजकर काम पर लौटने के लिए कहकर कागजी कार्रवाई पहले ही पूरी कर चुकी है। ऐसे में मंगलवार से हड़ताल न खुलने पर सरकार हड़ताली कर्मचारियों की छुट्टी कर सकती है। हालांकि यूनियन कह चुकी है कि वह ऐसी किसी किसी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।