home page

हरियाणा में बढ़ा कोविड का खतरा, 11 जिलों में सख्ती

हरियाणा। प्रदेश में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 6036 हो गए हैं। 5 जनवरी दिन बुधवार को 2176 नए केस मिले। इनमें से आधे 1178 केस गुरुग्राम में मिले हैं। फरीदाबाद में 259, हिसार में 36, सोनीपत में 131, करनाल में 75, पानीपत में 20, पंचकूला में
 | 
हरियाणा में बढ़ा कोविड का खतरा, 11 जिलों में सख्ती

हरियाणा। प्रदेश में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 6036 हो गए हैं। 5 जनवरी दिन बुधवार को 2176 नए केस मिले। इनमें से आधे 1178 केस गुरुग्राम में मिले हैं। फरीदाबाद में 259, हिसार में 36, सोनीपत में 131, करनाल में 75, पानीपत में 20, पंचकूला में 171, अंबाला में 124, सिरसा में 5, रोहतक में 24, यमुनानगर में 24, भिवानी में 5, कुरुक्षेत्र में 29, महेंद्रगढ़ में 4, जींद में 10, रेवाड़ी में 15, झज्जर 32, फतेहाबाद में 8, कैथल में 10, पलवल में 7, चरखी दादरी में 2, नूंह में 7 केस आए है।

अब 11 जिले रेड जोन में शामिल
हरियाणा में कोरोना के बढ़ते केसों के चलते सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत मिनी लॉकडाउन की पाबंदिया कुल 11 जिलों में लागू कर दी हैं। ग्रुप ए में 6 नए जिले करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक और झज्जर को शामिल किया गया है। इससे पहले गुरुग्राम, फरीदाबाद,अंबाला, पंचकूला, सोनीपत में यह पाबंदियां लागू थीं। इन जिलों में कोरोना की रफ्तार बड़ी तेजी से बढ़ रही है। मामले दो से तीन गुणा बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने पहले 5 जिलों की तरह इन 6 जिलों को भी ग्रुप ए में शामिल करके इन पर नई पाबंदियां लगा दी हैं।

News Hub