home page

Honey Trap Case : ये हसीनाएं बिछाती थी हुस्न का जाल, फिर जो हंसा वो फसा

हनीट्रैप को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। लड़की ने दो युवकों को अपने जाल में फसाकर उनपर रेप का केस करवा दिया। महिला ने दोनों युवकों से पैसों की डिमांड की थी। युवक इतना पैसा नहीं दे पाए। तो रेप का झूठा आरोप लगाकर जेल पहुंचा दिया। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं पूरा मामला- 

 | 
Honey Trap Case : ये हसीनाएं बिछाती थी हुस्न का जाल, फिर जो हंसा वो फसा

HR Breaking News (नई दिल्ली)। यहां हनीट्रैप का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें दो लोगों को बिना किसी गुनाह के सजा काटनी पड़ रही है। एक लड़की ने अपने 4 लोगों के साथ मिलकर इन दोनों लोगों पर ऐसा जाल फेंका कि वे बच न पाए। लड़की ने उन्हें रेप के झूठे आरोप में फंसाकर 50 लाख रुपए की मांग की। 

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: स्त्री और पुरुष हर रोज सोते समय करें ये काम

लेकिन जब वे इतनी बड़ी रकम देने में नाकाम रहे, लड़की ने उन्हें जेल पहुंचा दिया। हालांकि अब यह मामला खुला है। पुलिस ने लड़की और उसके चारों साथियों को अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, मुजगहन थाना इलाके के टेमरी गांव के रहने वाले ललित यादव और संजय साहू को 17 जनवरी को रेप के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया था। ललित यादव के भाई ने एसएसपी आरिश शेख को शिकायत की थी कि उनके भाई को फंसाया गया है। जब पुलिस ने इसकी जांच की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 

एएसपी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल ने बताया कि ललित यादव ने अपनी कोई जमीन 50 लाख रुपए में बेची थी। इसी गांव के अजय साहू की नजर उसके पैसों पर थी। उसने यह साजिश रची। अजय ने अपने तीन साथियों राजा तिवारी, उमेश रगड़े और मनोज रगड़े को अपने साथ मिलाया। फिर ब्यूटी पॉर्लर में काम करने वाली इस लड़की की मदद से दोनों युवकों को फंसा लिया। वो दोनों युवकों को टेमरी के पास एक फॉर्म हाउस में ले गई। यहां प्री-प्लानिंग के तहत चारों आरोपी वहां आ धमके। 

उन्होंने ललित यादव और संजय साहू को मारा-पीटा और 50 लाख रुपए की डिमांड की। आरोपियों ने उस वक्त पीड़ितों के पास मौजूद 15 हजार रुपए छीन लिए। फिर बाकी पैसे न मिलने पर लड़की के जरिये मुजगहन थाने में रेप की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। हालांकि अब मामले की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ललित यादव और संजय साहू के खिलाफ दर्ज मामला खात्मे में डालने की कार्यवाही कर रही है। 

पानीपत, हरियाणा. अपराध कैसा भी हो-छोटा या बड़ा...किसी न किसी दिन उसका पर्दाफाश हो ही जाता है। ऐसा ही इस लेडी ASI के मामले में हुआ। हनीट्रैप के बहुचर्चित केस में फंसी इस ASI को आखिरकार अपने ही विभाग के आगे क्रिमिनल की तरह मुंह छुपाकर पेश होना पड़ा। बता दें कि पानीपत में हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें इस ASI योगेश कुमारी की भूमिका के भी सबूत मिले हैं। मामला उजागर होने के बाद यह ASI गायब हो गई थी।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: पति- पत्नी हर रोज सोते समय करें ये काम


 हालांकि बाद में उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी महिला को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। इस महिला ने योगेश कुमारी की मदद से एक कारोबारी पर फर्जी गैंग रेप का केस दर्ज कराया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह महिला इसी तरह 19 फर्जी FIR दर्ज करा चुकी है। अब सारे मामलों की नये सिरे से जांच-पड़ताल की जा रही है। हनीट्रैप के इस गठजोड़ का भांडा पानीपत के एक स्क्रैप कारोबारी सहित तीन लोगों से 50 लाख रुपए की वसूली की कोशिश के बाद हुआ। 


महिला और ASI के बीच सौदेबाजी को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ कि खुद के जाल में फंस गईं। महिला को लगा कि ASI ने आरोपियों से सीधे डीलिंग करके 12 लाख रुपए वसूल लिए हैं। खुद को ठगा महसूस होने पर उसे गुस्सा आ गया और SP से शिकायत कर दी। इसी बीच स्क्रैप कारोबारी ने भी एसपी से ब्लैकमेलिंग की शिकायत कर दी थी।

ये भी पढ़ें : Affair : 38 साल की मकान मालकिन ने 22 साल के लड़के से बनाए रिश्ते, अब हुई मुश्किल

 एसपी ने मामले की सच्चाई सामने लाने SIT का गठन कर दिया। 6 दिन की जांच के बाद एसपी ने कारोबारी के ऊपर से गैंग रेप की धारा हटाकर महिला और ASI को आरोपी बना दिया। 5 मार्च को महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसकी भनक लगते ही ASI फरार हो गई थी। लेकिन रविवार रात उसने सरेंडर कर दिया। 

अप्रैल, 2018 में भी पानीपत में इसी तरह का मामला सामने आया था। पुलिस ने कारोबारियों, डॉक्टरों और ठेकेदारों को हनी ट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूलने वाले एक गिरोह को पकड़ा था। आरोपियों में शामिल एक महिला झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाती थी, जबकि उसकी साथी दो वकील महिलाएं फोटो खींचकर ब्लैकमेलिंग शुरू करती थीं। बिजली विभाग के एक लाइनमैन को ब्लैकमेल करने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: स्त्री और पुरुष हर रोज सोते समय करें ये काम

देश में सबसे कुख्यात हनीट्रैप का मामला पिछले साल मध्य प्रदेश में सामने आया था। इस मामले में 5 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस हनीट्रैप का शिकार मंत्री से लेकर तमाम आला अफसर बने थे। यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।