home page

House Construction Cost : अब दीवार पर प्लास्टर करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, आ रही ऐसी ईंट, पैसा और पर्यावरण दोनों बचाएगी

House Construction Cost : घर बनाना अक्सर हर किसी का सपना होता है। अक्सर आपने देखा होगा कि हर कोई अपनी दीवारों पर प्लास्टर जरूर करता है लेकिन आज हम आपको उन ईंटों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर प्लास्टर करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बताया जा रहा है कि यह ईंट पैसा और पर्यावरण दोनों को बचाएंगी।
 | 

HR Breaking News, Digital Desk - घर की दीवारों को खड़ा करने के लिए ईंट सबसे ज्यादा जरूरी होती है इसलिए भवन निर्माण के दौरान ईंट का काफी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, सीमेंट-स्टील की तरह ईंट के दाम भी बढ़े हैं इसलिए घर निर्माण की लागत भी बढ़ी है। लेकिन, आने वाले दिनों में बाजार में बायो ब्रिक के आने से मकान बनाना सस्ता हो सकता है। आइये जानते हैं कैसे?
 

खास तकनीक से तैयार हुई बायोब्रिक्स


रिपोर्ट के अनुसार, रुड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने घर और दीवार बनाने के लिए सस्ती ईंट बनाने का तरीका ढूंढ निकाला है। खास बात है कि इस तकनीक से भवन निर्माण की लागत भी कम होगी और इनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की भी बचत होगी, जिससे यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल होंगी।


इन ईंटों को बायोब्रिक (biobrick) नाम दिया गया है। वजन में हल्की ये ईंटें, अन्य ईंटों की तुलना में सस्ती होगी। CBRI वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि सेल्फी हीलिंग टेक्नोलॉजी के प्रयोग से वे रेगिस्तानी मिट्टी से इकोफ्रेंडली ईंट बनाने में सफल हुए हैं।


क्यों खास है ये ईंट


पारंपरिक रूप से ईंट बनाने की प्रोसेस (brick making process) काफी लंबी व महंगी होती है। क्योंकि, इन्हें तैयार करने के बाद तपना पड़ता है। लेकिन, बायोब्रिक ईंट को बनाने में तपाने की जरूरत नहीं पड़ती है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस ईंट की मदद से प्लास्टर करने से भी मुक्ति मिल जाएगी।


कब तक उपलब्ध होंगी बायोब्रिक्स


हालांकि, इन सस्ती ईंटों को बाजार में आने में अभी समय लगेगा। हालांकि, ईंट बनाने की तकनीक को विकसित किया जा चुका है। अब कोई भी ईंट भट्टा संचालक इस टेक्निक को खरीदकर बायोब्रिक का निर्माण शुरू कर सकता है।