Jija Saali Love Story: शादी के 7 साल बाद पति का साली पर आ गया दिल, फिर पत्नी ने किया ये काम
जीजा साली का चटपटा और मजाक मस्ती वाला रिश्ता होता है। लेकिन इस कहानी में युवक को शादी के सात साल बाद अपनी साली से प्यार हो गया। पत्नी ने अपने पति और साली के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया है। जानें पूरी कहानी-
HR Breaking News (नई दिल्ली)। पति और पत्नी के बीच सात जन्मों का अटूट बंधन होता है। लेकिन इतने पावन रिश्ते को भी नजर लग जाती है। ऐसा ही कुछ महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टेक्निवास गांव निवासी राजीव कुमार की पत्नी किरण देवी के साथ हुआ। किरण देवी के पति राजीव कुमार को रिश्ते की साली से प्यार हो गया। इसका पता चलने पर किरण के पांव तले की जमीन खिसक गई। उसने पति समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज कराई। इस आलोक में पुलिस ने पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ये भी पढ़े : Chanakya Niti : शादी के बाद पुरुष क्यों ढूंढ़ने लगता है दूसरी स्त्री
सात वर्ष पहले हुई थी शादी
महिला थानाध्यक्ष आफसां परवीन ने बताया कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टेक्निवास गांव निवासी राजीव कुमार की शादी करीब सात साल पूर्व बरौली की रहने वाली किरण देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच किरण एक बहन से उसके पति की आंखें चार हुईं। हंसी-ठिठोली के बीच उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। समय के साथ दोनों काफी करीब आते चले गए।
ये भी पढ़े : Chanakya Niti : शादी के बाद पुरुष क्यों ढूंढ़ने लगता है दूसरी स्त्री
साली के साथ फरार हो गया था किरण का पति
एक दिन राजीव सारी मर्यादा भूलकर साली को लेकर फरार हो गया। इसके बाद कुचायकोट थाने में अंजली कुमारी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने अंजली कुमारी को बरामद कर लिया। इस दौरान अंजली कुमारी ने कहा कि वह राजीव के साथ ही रहेगी। पहले पति की करतूत फिर बहन की बातें सुनकर किरण देवी के सब्र का बांध टूट गया।
ये भी पढ़े : Love Affair : बहू ने ही ससुर के आगे संबंध बनाने का रखा ऑफर
बहन व पति के इस प्यार को देखकर पत्नी किरण देवी महिला थाने पहुंच गई। अपने ही पति समेत पांच लोगों पर दहेज मांगने व मारपीट करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी।महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आरोपित पति राजीव कुमार व उसके भाई प्रमोद राम को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
