home page

Jija Sali Story : साली के साथ छेड़खानी करता था जीजा, अब हो गया ये काम

अमरोहा जिले से जीजा साली का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने जीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। स्कूल से आते समय जीजा साली के साथ गंदी हरकत करता था। 

 | 
Jija Sali Story : साली के साथ छेड़खानी करता था जीजा, अब हो गया ये काम 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। छेड़खानी से तंग होकर छात्रा के स्कूल छोड़ने के मामले में अमरोहा जिले की देहात थाना पुलिस ने जीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि भैयादूज के दिन घर आए जीजा ने नहाते समय छात्रा का वीडियो बना लिया था। जिसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। 

ये भी पढ़ें : 16 साल की दो सहेली डेली आपस में बनाती थी संबंध, युवक ने दोनों को देखा तो उड़े

वह छात्रा के साथ गलत काम के लिए दबाव बनाता था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा ने मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। आरोप था कि उसका जीजा और उसके तीन दोस्त स्कूल आते-जाते समय परेशान करते हैं। 

अनहोनी की आशंका से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। उसे डर है कि आरोपी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। दो दिन पहले जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर अपहरण करने की धमकी दी थी। 

पिता ने मामले की तहरीर थाने में दी, तो पुलिसकर्मियों ने तहरीर बदलकर एनसीआर दर्ज की थी। छात्रा का गुहार लगाते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मच गई थी। एसपी पूनम के निर्देश पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए। 

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी जीजा के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पिता ने अपने दामाद पर नहाते समय बेटी के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल गलत काम करने की कोशिश का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

ये भी पढ़ें : 2 हजार के नोट को लेकर RBI ने दिया एक और मैसेज, अगर नोट नकली निकला तो...

एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के प्रकरण में उसके जीजा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 354, और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।