Jija Sali Story : साली के साथ छेड़छाड़ करता था जीजा, अब कोर्ट ने सुनाया फैसला
मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है। जहां एक जीजा अपनी साली के साथ गंदी हरकत करता था। साली ने जीज की हरकतों से तंग आकर जीजा के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
HR Breaking News (नई दिल्ली)। महाराष्ट्र के ठाणे जिला में एक अदालत ने 35 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी की नाबालिग बहन का यौन उत्पीड़न करने और उसे प्रताड़ित करने के जुर्म में 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश वी. वी. वीरकर ने यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में सुनवाई के दौरान छह मई को यह आदेश पारित किया और दोषी व्यक्ति पर 8,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
ये भी पढ़ें : Kukadi Pratha : यहां सुहागरात वाले दिन होता है टेस्ट, सफेद चादर पर नहीं मिले निशान तो भुगतना पड़ता है अंजाम
विशेष लोक अभियोजक रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि पीड़ित को उसकी बहन ने अप्रैल 2018 में मुंबई के दहिसर इलाके में स्थित अपने घर पर कुछ दिन रहने के लिए बुलाया था। घटना के वक्त पीड़ित 17 साल की थी।
पीड़ित की बहन जब काम से घर से बाहर जाती तब उसके पति ने कई बार नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने पीड़ित को लोहे के पाइप और छड़ी से पीटा और उसकी पीठ को गर्म चिमटे से दाग भी दिया। अभियोजक ने अदालत को बताया कि एक बार दंपति के सोते समय पीड़ित वहां से भाग गई और एक गिरजाघर पहुंची।
ये भी पढ़ें : My Story : पत्नी ने कहा थकी हुई हूं, नहीं बना सकती संबंध, फिर पति ने पार कर दी सारी हद
वहां मदद मिलने के बाद वह थाने पहुंची और व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दोषी करार दिया।
