home page

Lathicharge on farmers. रणबीर गंगवा का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

HR BREAKING NEWS. हिसार के पटेल नगर में डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे रणबीर गंगवा सहित अन्य भाजपा नेताओं का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज(Lathicharge) किया। लाठीचार्ज में कई लोगों को चोटें आई। पुलिस ने कार्यक्रम के पास पहुंची चार महिलाओं समेत आठ लोगों को
 | 
Lathicharge on farmers. रणबीर गंगवा का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

HR BREAKING NEWS. हिसार के पटेल नगर में डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे रणबीर गंगवा सहित अन्य भाजपा नेताओं का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज(Lathicharge) किया। लाठीचार्ज में कई लोगों को चोटें आई। पुलिस ने कार्यक्रम के पास पहुंची चार महिलाओं समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया। इससे पहले विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच कई बार धक्का मुक्की हुई। तनाव के माहौल के बीच पुलिस के कड़े पहरे में डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह और कृषि मंत्री जेपी दलाल पहुंचे। कार्यक्रम में शिरक्त करने के बाद कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उन्हें वहां से ले जाया गया। वहीं पुलिस द्वारा आठ लोगों को हिरासत में लेने के बाद किसान एकत्रित हुए और उन्हें छुड़वाने की मांग करने लगे। किसानों द्वारा नेशनल हाइवे जाम की चेतावनी देने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया।  

Operation Clean : बॉर्डर पर जमा किसानों को हटाने के लिए सरकार ने बनाई

छावनी में तबदील पटेल नगर :

जानकारी अनुसार शहर के पटेल नगर में सामुदायिक केंद्र के पास डॉक्टर बीआर अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया हुआ था। जिसमें डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में उनके साथ कृषि मंत्री जेपी दलाल भी पहुंचे। कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे का था। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन द्वारा पटेल नगर को छावनी में तबदील कर दिया। पटेल नगर की रह गलियों में पुलिस तैनात थी। पटेल नगर के मेन बाजार को जाने वाली सड़क पर तीन लेयर की पुलिस सुरक्षा थी।

corona update : Hisar में कोरोना महामारी ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को रिकॉर्ड 521 मामले, तीन की मौत

किसानों के साथ पहले धक्का मुक्की

किसानों को जब पता चला कि भाजपा नेता और डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा पटेल नगर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे है तो किसान करीबन तीन बजे वहां पर पहुंचना शुरू हो गए। जैसे ही किसान कार्यक्रम की तरफ जाने लगे तो उन्हें मेन बाजार के मोड पर पुलिस ने रोक लिया। यहां पर काफी देर तक पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की हुई। लेकिन पुलिस ने किसानों को अंदर नहीं जाने दिया। ऐसे में किसानों ने वहां पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और वहीं पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने कार्यक्रम की तरफ जाने वाले हर रास्ते पर नाकेबंदी की हुई थी। करीब चार बजे तक किसान वहीं पर नारेबाजी करने लगे।

Attack : हिसार में गाय को भगाने से मना करने पर बुजुर्ग दंपति को पीटा, विरोध में लोगों ने लगाया जाम

कार्यक्रम स्थल से पहले हुआ लाठीचार्ज (Lathicharge) :

चार बजे प्रदर्शन कर रहे किसानों को पता चला कि कार्यक्रम में भाजपा नेता पहुंच गए है। ऐसे में किसान पटेल नगर की गलियों से होते हुए कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़ने लगे। दौड़ते हुए किसान कार्यक्रम स्थल के नजदीक पहुंचने वाले ही थे। उस से पहले वहां पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज (Lathicharge) कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया। वहीं दूसरी तरफ कुछ महिलाएं और पुरूष दूसरे रास्ते से कार्यक्रम की ओर जाने लगे तो वहां पर डीएसपी जोगेंद्र ने अपनी टीम के साथ उन्हें रोक लिया। वहां पर भी धक्का मुक्की हुई। काफी देर तक वहां पर भी हंगामा होता रहा।

डीआईजी रख रहे थे निगरानी :

कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ पुलिस बल तैनात था। हर गली में नाकेबंदी थी। डीआईजी बलवान सिंह राणा स्वयं पटेल नगर की गलियों में घुम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे और वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए दिखाई दिए।