home page

Delhi में Lockdown 17 मई तक बढ़ा – इस बार मेट्रो भी रहेगी बंद- केजरीवाल बोले, जान है तो जहान है

HR BREAKING NEWS दिल्ली में Lockdown एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि 17 मई की सुबह तक Lockdown लागू रहेगा और इस बार इसमें और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते तक मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी। उन्होंने कहा
 | 
Delhi में Lockdown 17 मई तक बढ़ा – इस बार मेट्रो भी रहेगी बंद- केजरीवाल बोले, जान है तो जहान है

HR BREAKING NEWS

दिल्ली में Lockdown एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि 17 मई की सुबह तक Lockdown लागू रहेगा और इस बार इसमें और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते तक मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन अभी ढिलाई नहीं बरती जा सकती। जान है तो जहान है।

दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति अब संभल गई
केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में सबसे बड़ी दिक्कत ऑक्सीजन में आई थी। सामान्य दिनों में जितनी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है, उससे कई गुना ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने लगी। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और केंद्र के सहयोग से दिल्ली की ऑक्सीजन की स्थित संभली है। पहले ऐसी बातें सुनने को मिलती थीं कि इस अस्पताल में 2 घंटे की ऑक्सीजन बची, उस अस्पताल में 3 घंटे की। अब ये स्थिति नहीं है।

केजरीवाल बोले- मजबूरी में लिया लॉकडाउन का फैसला
उन्होंने कहा- वैक्सिनेशन भी बहुत तेजी से चला है। वैक्सीन के स्टॉक की कमी है। केंद्र से सहयोग मांगा है और उम्मीद है कि सहयोग मिलेगा। हमने एक्सपर्ट्स, लोगों और सरकार में चर्चा की है। लॉकडाउन को लेकर भी ये चर्चा हुई। कोरोना के केस कम तो हो रहे हैं, लेकिन संक्रमण दर 23% ही है। ऐसे में सख्ती में ढिलाई नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की जरूरत है। जान है तो जहान है। जिंदगी बची रही तो आगे बहुत कुछ कर लेंगे। मजबूरी वश हमने एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ाया है। अगले सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

News Hub