home page

Delhi-NCR में मेट्रो का होगा विस्तार, नई लिंक लाइन से कनेक्ट होंगी दो लाइनें

Delhi-NCR - एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क (metro network) को और मजबूत करने की तैयारी है। नई लिंक लाइन के जरिए दो प्रमुख मेट्रो लाइनों को आपस में जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और सफर आसान होगा... जारी इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 | 
Delhi-NCR में मेट्रो का होगा विस्तार, नई लिंक लाइन से कनेक्ट होंगी दो लाइनें

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi-NCR) वित्त वर्ष 2026-27 का बजट बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश किया गया। बजट में मेट्रो परियोजनाओं (metro projects in budget) के विस्तार के लिए विशेष आवंटन किया गया है, जिससे नोएडा में एक्वा मेट्रो के विस्तार से जुड़ी तीन रुकी हुई परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने शहर में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए एक्वा मेट्रो के विस्तार के तहत तीन परियोजनाओं की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को पहले ही मंजूरी दे रखी है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य नोएडा और ग्रेटर नोएडा (greater noida) को बेहतर तरीके से आपस में जोड़ना है।

ये परियोजनाएं फिलहाल केंद्र सरकार (central government) के पास विचाराधीन हैं। इसके तहत नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन (Noida Metro Aqua Line) के विस्तार का प्रस्ताव है, जिसमें लाइन को सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक 17.435 किलोमीटर बढ़ाया जाएगा। इस विस्तार में कुल 11 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाने की योजना है।

यह दो चरण में बनकर तैयार होगा। लगभग 2,991 करोड़ रुपये की इस परियोजना से ग्रेटर नोएडा वेस्ट (greater noida west) को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा डिपो (Greater Noida Depot) से बोड़ाकी तक 2.6 किमी एक्वा लाइन विस्तार शामिल है। इसमें दो स्टेशन बनेंगे, परियोजना पर 416 करोड़ रुपये स्वीकृत बजट है।

नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्वा मेट्रो को ब्लू लाइन और मेजेंटा लाइन (magenta line) से जोड़ने के लिए एक लिंक लाइन का प्रस्ताव है। यह लिंक सेक्टर-142 से बॉटैनिकल गार्डन तक बनाई जाएगी। प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 11.56 किलोमीटर होगी और इसके पांच साल में तैयार होने की संभावना है।

इस प्रस्तावित लिंक लाइन पर आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिस पर करीब ₹2254.35 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा आपस में एक्वा लाइन मेट्रो से जुड़े हुए हैं। यह लाइन सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा डिपो तक संचालित है, जिसकी कुल लंबाई 29.707 किलोमीटर है। वहीं, सेक्टर-51 स्टेशन पास ही स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के जरिए ब्लू लाइन से कनेक्ट होता है।